फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Professor accuses extension lecturer of attacking, case registered

प्रोफेसर ने एक्सटेंशन लेक्चरर पर लगाया हमला करवाने का आरोप, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Professor accuses extension lecturer of attacking, case registered
फतेहाबाद। राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के एसोसिएट प्रोफेसर गुरनाम चंद पर हमले के मामले में पुलिस ने कॉलेज के ही एक्सटेंशन लेक्चरर आत्माराम और तीन अन्य लोगों पर सरकारी काम में बाधा, मारपीट, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी गुरनाम चंद ने बताया कि वह राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी गाड़ी लेकर कॉलेज से बाहर निकला ही था कि मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रोक लिया। युवकों ने गाड़ी से उतारकर मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि तू आत्माराम के केस की जांच कर रहा है, इसके बाद वह आरोपियों के चंगुल से छुड़वाकर कॉलेज की तरफ भागा और जान बचाई। आरोप है कि आरोपियों ने आत्माराम के कहने पर हमला किया है, रंजिश यह है कि आत्माराम एक्सटेंशन लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से दस्तावेज जांच का जिम्मा उसे दिया गया। आत्माराम उस पर दबाव डाल रहा है कि उसके दस्तावेजों को सही करार दे दे, जबकि उस पर सही जांच करने का जिम्मा है। इसी रंजिश की वजह से आत्माराम ने अपने तीन साथियों को भेजकर हमला करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed