{"_id":"680fbeddd4699496350e7a3c","slug":"private-school-operators-could-not-show-documents-classes-of-9th-10th-were-being-held-without-recognition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133002-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 9वीं-10वीं की लग रही थीं कक्षाएं, संचालक नहीं दिखा पाए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 9वीं-10वीं की लग रही थीं कक्षाएं, संचालक नहीं दिखा पाए दस्तावेज
Mon, 28 Apr 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
कक्षा में बच्चों से बातचीत करते खंड शिक्षा अधिकारी सुनील बंसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद/टोहाना। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को टोहाना क्षेत्र के निजी और सरकारी स्कूलों में दबिश दी। इस कार्रवाई में गांव डांगरा स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल बिना अनुमति लिए नाम बदलकर संचालन करते मिला।
जांच में सामने आया कि स्कूल के पिछले नाम अनुसार मान्यता आठवीं कक्षा तक है जबकि वहां नौवीं और दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी मिले। वहीं डीईओ ढाणी पिरथला के प्राइमरी स्कूल में तीन में से दो शिक्षक गैर हाजिर मिले। स्कूल में निजी शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाते मिले। इस बारे में डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई टीम के साथ गांव डांगरा स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल पहुंची। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला मौजूद रहे, जबकि किसी भी विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील बंसल स्कूल में लग रही कक्षाओं में पहुंचे और किताबों की जांच की। जांच में एनसीईआरटी की किताबें मिलीं।
विज्ञापन
बच्चों ने बीईओ को बताया कि उन्हें करीब 9000 रुपये में ये किताबें दी गई हैं जबकि एक लाख रुपये सालाना फीस ली जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष स्कूल प्रबंधक कोई भी मान्यता संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद संजीव असीजा ने बताया कि उन्होंने स्कूल की मान्यता के संबंध में आवेदन किया हुआ है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को सात दिन का समय दिया हैं ताकि वे मान्यता से संबंधित कागजात प्रस्तुत करें।
मान्यता आठवीं तक और नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी पढ़ते मिले
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बताया कि स्कूल जीडी गोयनका के नाम से हरियाणा बोर्ड से पहली से आठवीं तक मान्यता प्राप्त है। जबकि स्कूल को श्रीचैतन्य के नाम से संचालित किया जा रहा था। इस नाम से संबंधित उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। और इसके स्कूल में 9वीं व 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थी मिले। दोनों कक्षाओं के 44 विद्यार्थी स्कूल में पढ़ते मिले। जबकि मान्यता आठवीं तक है। स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गया है दो दिन के अंदर विद्यार्थियों की एसएलसी जारी की जाए।
-
सरकारी में तीन में से दो शिक्षक मिले गैर हाजिर, पढ़ाते मिले निजी शिक्षक
संगीता ने ढाणी पिरथला स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में भी छापा मारा। यहां पर तीन शिक्षकों में से दो गैर हाजिर मिले। बताया जा रहा है कि उन दोनों की हाजिरी नहीं लगाई गई थी। डीईओ ने तुरंत संबंधित शिक्षकों एक दिन का मानदेय रोकने के आदेश दिए। इसके अलावा स्कूल में तीन निजी शिक्षक पढ़ाते मिले। डीईओ ने संबंधित शिक्षकों को घर भेज दिया। इस संबंध में स्कूल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सरकारी शिक्षकों की तरफ से अपने स्तर पर ये शिक्षक तैनात किए हो सकते हैं, हालांकि ये जांच का विषय है। डीईओ संगीता ने बताया कि गैर हाजिर मिले दोनों शिक्षकों नोटिस जारी किया गया है। स्कूल में जो निजी शिक्षक पढ़ाते मिले हैं इस बारे में भी जांच की जा रही है।