फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private school bus driver murdered in transaction dispute

Fatehabad News: लेनदेन के विवाद में निजी स्कूल के बस चालक की हत्या

Tue, 26 Nov 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Private school bus driver murdered in transaction dispute
रतिया (फतेहाबाद)। क्षेत्र के गांव नथवान में पैसे के लेनदेन के विवाद में हुए झगड़े में निजी स्कूल के बस चालक गुरमेल सिंह (52) के अंदरूनी अंग पर खुंडी से वार कर हत्या कर दी गई। शहर पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नथवान निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरमेल सिंह एक निजी स्कूल के बस चालक थे। उनके पिता ने रतिया निवासी नारायण सिंह से 4 लाख रुपये उधार लिए थे। उसके बदले में उसकी मां के नाम दर्ज 15 मरले का प्लाट रहन किया हुआ था। मंगलवार सुबह नारायण सिंह उनके घर में आया और रुपये वापस देने की बात कहते हुए मां के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर उसकी माता ने उसके पिता गुरमेल सिंह को फोन करके घर बुलाया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि घर में झगड़ा होने की बात पर उसके पिता ने उन दोनों भाइयों को भी फोन कर घर आने को कह दिया था।
विज्ञापन

गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता जैसे ही घर पहुंचे तो नारायण सिंह ने अपने हाथ में पकड़ी हुई खुंडी से उसके पिता पर हमला बोल दिया और खुंडी उसके पिता के अंदरूनी अंग पर मार दी। इससे वे बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़े। उनको देखकर नारायण सिंह वहां से भाग गया। गुरप्रीत ने बताया कि कुछ समय बाद ही वह भी पहुंच गया था। बेहोश होते हुए पिता को संभालते हुए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके पिता काे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक गुरमेल के बेटे गुरप्रीत की शिकायत पर नारायण सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शहर पुलिस टीम मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
-सुभाष बिश्नोई, डीएसपी, रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed