फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private operators got 172 routes in the district, most private buses will run on Fatehabad-Tohana route.

Fatehabad News: जिले में निजी ऑपरेर्ट्स को मिले 172 रूट, सबसे ज्यादा फतेहाबाद-टोहाना रूट पर चलेंगी निजी बसें

Mon, 08 Jul 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Private operators got 172 routes in the district, most private buses will run on Fatehabad-Tohana route.
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से निजी बस ऑपरेटर्स को जिले में 172 रूट परमिट अलॉट किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक निजी बसों का परिचालन फतेहाबाद से टोहाना रूट पर किया जाएगा। इस रूट के लिए 30 परमिट दिए गए हैं। इस रूट की निजी बसें फतेहाबाद से वाया रतिया होकर टोहाना चलेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में रोडवेज बसों के अलावा निजी बसों का परिचालन लंबे समय से हो रहा है। सबसे अधिक रतिया, भूना, कुलां, जाखल व टोहाना के रूट पर ही निजी बसें चल रही हैं। बेशक रोडवेज का बेड़ा न बढ़ा हो, लेकिन निजी बसों के जरिये जिले में परिवहन सेवाओं में इजाफा होगा।
विज्ञापन

---------------
इन रूट पर सरकार ने निजी बसों को जारी किए हैं परमिट
- भट्टू कलां से हिसार वाया बनावाली, ढांड, चिंदड़, खाराखेड़ी, अग्राेहा।
- फतेहाबाद से नरवाना वाया बरसीन, भूना, उकलाना, दनोदा।
- भट्टू कलां से बरवाला वाया किरढान, बनावाली, ढांड, चिंदड़, खाराखेड़ी, अग्राेहा मोड़, नंगथला, खेदड़।

- फतेहाबाद से लादूवास वाया अयालकी, अहरवां, हमजापुर, रतिया, रत्नगढ़, रोजावाली, ब्राहमणवाला, लठेरा, सरदारेवाला।
- पिलछियां से फतेहाबाद वाया रत्नगढ़, बलियाला, भोड़ा, खाई, रतिया, हमजापुर, अहरवां, अयाल्की।
- जाखल से फतेहाबाद वाया तलवाड़ा, म्याेंदकलां, धारसूल, कुलां, चिम्मो, रतिया, हमजापुर, अहरवां, अयाल्की।
- जाखल से फतेहाबाद वाया तलवाड़ा, शक्करपुरा, धारसूल, कुलां, लहरियां, टिब्बी, भूना, जांडली, झलनियां, बरसीन।
- टोहाना से हिसार वाया समैण, बिठमड़ा, सूरेवाला चाैक, उकलाना, बरवाला, सरसाैद।
- टोहाना से फतेहाबाद वाया अमानी, भाेडियाखेड़ा, फतेहपुरी, चंदड़ खूर्द, चंदड़ कलां, इंदाछुई, बुआन, बोसती, भट्टू ढाणी, डूल्ट, भूना।
- भूना से हिसार वाया जांडली, मोची चाैबारा, गाेरखपुर, कुलेरी, अग्रोहा, चिकनवास।
- टोहाना से फतेहाबाद वाया चंदड़, इंदाछोई, बुआन, भूना, जांडली, झलनियां, बरसीन।

- फतेहाबाद से अलीकां वाया रतिया, लाली, लालवास, कलोठा।
- टोहाना से फतेहाबाद वाया जमालपुर, अक्कांवाली, कुलां, नन्हेड़ी, चीमों, रतिया, हमजापुर, अहरवां, अयाल्की।
- टोहाना से कैथल वाया कलवां, धमतान साहिब, ढाबी टेकसिंह, पिपलाथा, गढ़, धनौरी, बरटा, नंदसिंहवाला, सांघन, पाडला।
- फतेहाबाद से आदमपुर वाया बीघड़, बनावाली, ढांड, भोड़िया, सदलपुर।
- भट्टू से हिसार वाया सूलीखेड़ा, शेखुपुर, चबरवाल, सदलपुर, आदमपुर ढाणी, मोहब्बतपुर, मोडाखेड़ा, घुड़साल, बगला, काबरेल, सलेमगढ़।
- फतेहाबाद से आदमपुर वाया बीघड़, चपलामोरी, धारनियां, भाना, खैरमपुर, काेहली।
- फतेहाबाद से बीराबदी वाया खान मोहमद, ढाणी ढाका, नूरकी अहली, मुसेअहली, नकटा, खूनन।
- भूना से हिसार वाया बैजलपुर दहमन, नहला, पाबड़ा, बालक, जेवरा, सरसौद, बहबलपुर।
- भट्टू से बालसमंद वाया सूलीखेड़ा, खाबड़ा, चूली देसवाली, दड़ोली, आदमपुर, मोहब्बतपुर, मोडाखेड़ा, घुडसाल, चाैधरीवाली, बुड़ाक।
- टोहाना से नरवाना वाया कनहड़ी, समैण, डबलेन, खडवाल।
- टोहाना से नरवाना वाया कनहड़ी, सुलेहडा, फूलां, दारोडी।
- टोहाना से जाखल वाया रामपुरा, मूणक, कंडेल।
- जाखल से रतिया वाया तलवाड़ा, सिधानी, चांदपुरा, मुंदलिया बैनपुर, बादलगढ़, बाड़ा, कमाना।
- भूना से बरवाला वाया बैजलपुर, दहमन, नहला, पाबडा, बालक, खेदड़।
- भूना से बरवाला वाया खेरी, किनाला, दौलतपुर।
- बीराबदी से रतिया वाया नागपुर, हडौली, रत्ताखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed