फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private hospitals did not give data of 20 corono infected to the health department

निजी अस्पतालों ने 20 कोरोनो संक्रमितों का स्वास्थ्य विभाग को डाटा ही नहीं दिया

Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals did not give data of 20 corono infected to the health department
कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाने में निजी अस्पतालों ने लापरवाही बरती है। निजी अस्पतालों ने कोरोना से जान गंवाने वाले संक्रमितों का भी आंकड़ा नहीं पहुंचाया। ऐसे 20 मामले अब स्वास्थ्य विभाग के सामने आए हैं। जिसकी जांच में अब स्वास्थ्य विभाग जुटा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन 20 मामलों में सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 13 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग इन मृतकों की संख्या कोरोना बुलेटिन में दर्ज करेगा। कोरोना की दूसरी लहर के पीक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पास संख्या पहुंच गई थी लेकिन मरीजों का आंकड़ा नहीं पहुंचा था। इसके चलते 20 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग अभी तक अपने आंकड़े में सक्रिय दिखा रहा था। अब जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि सात की मौत हो चुकी है और 13 स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

3805 पात्रों को लगा टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 2
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2
60 साल से ऊपर 445
45 से 59 साल 1174
18 से 44 साल 2182
बड़ोपल क्षेत्र में मिले दो नए संक्रमित
जिले में कोरोना के 1102 सैंपल लिए गए। इसमें अभी 629 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। इसके अलावा तीन स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी 47 एक्टिव केस रह गए हैं। इसमें से 27 होम आइसोलेट हैं तथा 20 अस्पतालों में दाखिल हैं। जिले में रिकवरी रेट 97.08 फीसदी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed