फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private hospital not serious about dengue, only 21 percent sent samples

Fatehabad News: डेंगू को लेकर निजी अस्पताल नहीं गंभीर, 21 फीसदी ही भेजे सैंपल

Tue, 29 Aug 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Private hospital not serious about dengue, only 21 percent sent samples
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी में रजिस्ट्रेशन करवाते हुए मरीज
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर निजी अस्पताल गंभीर नहीं हैं। खुद ही डेंगू को लेकर कार्ड टेस्ट करवाकर उपचार कर रहे हैं। डेंगू आशंकित मरीजों के एलाइजा सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में नहीं भेजे जा रहे हैं। अब तक निजी अस्पतालों की तरफ से सिर्फ 21 फीसदी सैंपल भेजे गए हैं। जिले में अब तक 242 सैंपल एलाइजा के लिए गए हैं। इसमें 53 सैंपल ही निजी अस्पतालों की तरफ से भेजे गए हैं। इसमें भी मुख्य तौर पर टोहाना के ही निजी अस्पतालों से सैंपल आए हैं।
विज्ञापन

ये हालात तब हैं जब पंचकूला से आए अधिकारी भी जिले में डेंगू को लेकर सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दे चुके हैं। कम सैंपलों के कारण नागरिक अस्पताल में एक दिन छोड़कर जांच के लिए लैब में सैंपल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

------
कार्ड टेस्ट के लिए 600 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकते निजी लैब संचालक
डेंगू को लेकर निजी अस्पताल कार्ड टेस्ट के लिए 600 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 600 रुपये रेट निर्धारित कर रखा है। हालांकि डेंगू की पुष्टि एलाइजा टेस्ट के बाद ही की जा सकती है। जो कि स्वास्थ्य विभाग की लैब में ही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
जिले में मिल चुके हैं डेंगू के 10 केस
जिले में अब तक डेंगू के 10 केस मिल चुके हैं। इसमें टोहाना क्षेत्र के सबसे ज्यादा केस शामिल हैं। डेंगू के जो केस मिले हैं उसमें बच्चे भी शामिल हैं।
---------
ओपीडी में आ रहे रोजाना 80 से 100 मरीज
नागरिक अस्पताल में डेंगू को लेकर फीवर कॉर्नर शुरू किया गया है। ओपीडी में रोजाना 80 से 100 मरीज बुखार के आ रहे हैं। जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं उनके एलाइजा सैंपल लिए जा रहे हैं।

-------
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। डोर टू डोर सर्वे करवाया जा रहा है। निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भिजवाए।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed