फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private buses did not run, crowd gathered at petrol pumps

Fatehabad News: नहीं चलीं निजी बसें, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Private buses did not run, crowd gathered at petrol pumps
फतेहाबाद ​स्थित खुशीराम पेट्रोल पंप पर व्यवस्था बनवाते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन से संंबंधित कानून में बदलाव के विरोध में मंगलवार को फतेहाबाद में निजी बसों समेत 1016 गाड़ियों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। फतेहाबाद की मंडी में भी सब्जियों और फलों के ट्रक नहीं पहुंचे। शहर में गैस सिलिंडरों की सप्लाई पिछले दो दिनों से नहीं हो रही है तथा पेट्रोल और डीजल के टैंकर भी रास्ते में ही रुके हुए हैं। मंगलवार देर शाम को शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनचालकों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों को पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने दावा किया है कि अभी डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। मगर हड़ताल जारी रही तो आगे पेट्रोल और डीजल को लेकर भी दिक्कत आ सकती है।केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून में बदलाव का फतेहाबाद में निजी बस संचालकों ने पुरजोर विरोध करते हुए पूर्णतया हड़ताल रखी। जिले में 107 निजी बसों का संचालन होता, जो हड़ताल के कारण बंद है। लोकल रूटों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद से नरवाना, टोहाना, रतिया, भूना, सिरसा, नोहर, भादरा व चौपटा के लिए निजी बसें जाती हैं। इन बसों के न चलने से यात्रियाें को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को हुई है। उनको बसें न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। यही नहीं रोडवेज निगम को भी हड़ताल को देखते हुए लोकल रूटों पर बसों को चलाना पड़ा। हिसार व सिरसा जाने वाली लोकल रूटों की बसों को टोहाना वाया रतिया चलाना पड़ा। इस दौरान रोडवेज बस में सवार होने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। वहीं फतेहाबाद में दो दिनों से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिस कारण आगे गैस की दिक्कत भी हो सकती है। फतेहाबाद में प्रतिदिन करीब 8 हजार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होती है, जो नहीं हुई। आगे हालात यह रहे तो गैस सिलिंडरों के लिए भी मारामारी का माहौल रहेगा।
विज्ञापन



पेट्रोल और डीजल का स्टॉक फिलहाल पूरा
फतेहाबाद जिले में इस समय 140 पेट्रोल पंप हैं। इन पर औसतन प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर पेट्रोल व ढाई लाख लीटर डीजल की खपत होती है। फतेहाबाद के खुशीराम परमानंद, मांझू पेट्रोल पंप, आनंद पेट्रोल पंप, हरविंद्र सिंह पेट्रोल पंप पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बीचोंबीच होने के कारण खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप पर अधिक भीड़ थी, जिस कारण पेट्रोल पंप संचालकों को पुलिस को बुलाना पड़ा और पुलिस ने वाहन चालकों को लाइनों में लगवाकर पेट्रोल डलवाया। देर रात तक लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर तेल डलवाने के लिए उमड़ी रही। पेट्रोल पंप एसोसिएशन फतेहाबाद के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह का कहना है कि पेट्रोल व डीजल का स्टॉक फिलहाल जिले में पूरा है। आगे दिक्कत आ सकती है, क्योंकि पानीपत रिफाइनरी से जो ट्रक निकले हैं, उनको रास्ते में ही रोक दिया गया है। जिससे कुछ परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन



10 से 15 फीसदी महंगी बिकी सब्जियां
फतेहाबाद सब्जी मंडी के आढ़ती मोहरीलाल ग्रोवर ने बताया कि हड़ताल के चलते शहर की सब्जी मंडी में मंगलवार को बाहर से आने वाली सब्जियों व फलों के वाहन कम आए हैं। सब्जी मंडी में हालांकि अभी लोकल सब्जियां आ रही हैं, लेकिन आगे बाहर से आने वाले फलों व सब्जियों के मामले में दिक्कत आ सकती है। मंगलवार को अनाज मंडी में सब्जी व फल 15 से 20 फीसदी अधिक दाम में बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

,

कोट
हम प्रयास कर रहे हैं कि यात्रियों को इस हड़ताल की वजह से कोई परेशानी न आए। रोडवेज की बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को गंतव्य पर समय पर पहुंचाया जा सके। टोहाना, चौपटा व उकलाना के लिए स्पेशल बसें चलाई गई हैं। हिसार व सिरसा के फेरों को कम किया गया है, क्योंकि इस रूट पर सिरसा व हिसार से भी बसें चलती हैं। इन बसों को लोकल रूटों पर भेजा गया है।

-शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, फतेहाबाद

कोट
मेरी सभी गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप मालिकों से बात हुई है। फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। कई पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों के पास अपने वाहन हैं, जिनसे गैस सिलिंडर व पेट्रोल तथा डीजल मंगवा रहे हैं। उम्मीद है कि हड़ताल खत्म हो जाए, लेकिन फिलहाल कोई कमी नहीं है।
-डॉ. विनीत जैन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed