फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Private bus and tractor-trolley collided, passengers suffered minor injuries

Fatehabad News: निजी बस और ट्रैक्टर-ट्राॅली टकराई, सवारियों को आई मामूली चोटें

Tue, 23 Apr 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 23 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Private bus and tractor-trolley collided, passengers suffered minor injuries
गांव रतनगढ़ के पास प्राइवेट बस व ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर
रतिया। गांव रतनगढ़-रोझावाली मोड़ पर निजी बस व गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर हो गई। इससे बस में सवार 6-7 सवारियों को मामूली चोटें आई। टक्कर लगते ही बस में सवार महिलाओं ने चीखना शुरू कर दिया। इसके चलते आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और सवारियों को संभाला। गनीमत यह रही कि किसी भी सवारी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

इसी बीच ग्रामीणों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बस में घायल सवारियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर निजी बस गांव लधुवास के ग्रामीण रूट से सवारियों को लेकर रतिया आ रही थी। इसी बीच गांव रतनगढ़-रोझावाली मोड़ के पास गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। हादसे से बस में सवार माया देवी, माला देवी, कैलाशो देवी, रानी, मेलो देवी, जागो देवी को चोट आई।
विज्ञापन

इसके बाद निजी बस के परिचालक और ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक में बहस हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि निजी बस और ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई थी, जिनका उपचार करवा कर भेज दिया गया। अभी तक उनके पास किसी भी पक्ष की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed