फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Principle Saxually Asault Teacher

प्रिंसिपल करता था टीचर से छेड़छाड़

Sat, 30 Aug 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 30 Aug 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के प्राचार्य पर एक शिक्षिका ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर प्राचार्य का कहना है कि उनको फंसाने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में टिब्बा कॉलोनी में रहने वाली डीएवी कॉलेज की अध्यापिका ने बताया कि चार-पांच माह से कॉलेज के प्राचार्य संजय चुघ के व्यवहार से काफी परेशान थी। आरोप है कि संजय चुघ उसके प्रति बुरी नीयत रखता था। बीते दिनाें जब संजय ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


अध्यापिका ने शिकायत में बताया कि प्राचार्य संजय चुघ ने उससे संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब प्राचार्य के इस बरताव का विरोध किया तो वह गाली गलौज पर उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापिका ने इस घटनाक्रम के  जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के सहयोग से अध्यापिका ने इसकी शिकायत रतिया पुलिस को दी। पुलिस ने अध्यापिका की शिकायत पर प्राचार्य संजय चुघ के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 354, 294, 509 के तहत केस दर्ज मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोप निराधार
प्राचार्य संजय चुघ ने कहा कि उस पर झूठे आरोप मढ़े जा रहे हैं। उन्होंने फंसाने की साजिश रची जा रही है। शीघ्र्र ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।


एक गुत्थी सुलझी नहीं कि फंस गए
मालूम हो कि प्राचार्य संजय चुघ पर कुछ दिन पहले गांव चंदोखुर्द के पास कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया था। इस मारपीट में घायल हुए संजय चुघ ने युवकों पर 43  हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया था।

पुलिस अभी यह गुत्थी सुलझा नहीं पाई थी कि प्राचार्य के खिलाफ स्कूल की ही अध्यापिका ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है।

अध्यापिका की शिकायत पर प्राचार्य संजय चुघ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जुगल किशोर, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed