{"_id":"ccdfa0c1a7ce75a24db4785d4374d72f","slug":"principal-accused-of-molesting-and-say-the-word-caste-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय नहला का प्रिंसिपल छात्राओं से छेड़छाड़, गलत व्यवहार और जाति सूचक शब्द कहता है। यह आरोप सोमवार को स्कूल की छात्राओं और अभिभावकों ने लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रिंसिपल को हटाए जाने की मांग की। उपायुक्त के आदेश पर नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह लाखा, खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग व थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रिंसिपल को डेपुटेशन पर कहीं और भेजने की बात कहकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग प्रिंसिपल को हटाए जाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
इस खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि अभिभावक अपने स्तर पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
नहला निवासी राजेंद्र सिंह, रिछपाल सिंह, बलजीत सिंह, पन्ना लाल, दलबीर सिंह, राजकुमार, राजबीर सिंह, रामकुमार और छात्राओं ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल मदन लाल का रवैया ठीक नहीं है। छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ-साथ जाति सूचक टिप्पणियां भी करता था। कई छात्राओं ने बताया कि वह डूम जाति से संबंध रखती हैं। इसलिए प्रिंसिपल ने उन्हें पढ़ाने की बजाए कहा कि ‘ढोलकी बजाओ और नाच कूदकर, कै करेगी पढ़के, इत्यादि टिप्पणी से कक्षा में बेइज्जत किया। करीब दो दर्जन छात्राओं ने प्रिंसिपल पर कई संगीन आरोप लगाए।
विज्ञापन
क्या कहते हैं बीईओ
खंड शिक्षाधिकारी दयानंद सिहाग ने बताया कि प्रिंसिपल मदन लाल शर्मा के खिलाफ छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसको लेकर अभिभावकों और छात्राओं ने सोमवार को स्कूल गेट पर धरना प्रदर्शन करके प्रिंसिपल को नहला से हटाने की मांग की थी। प्रिंसिपल मदन लाल को नहला से हटाकर डेपुटेशन पर अन्य स्कूल में भेजा जाएगा। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार से संबंधित अभिभावक अपने स्तर पर कार्रवाई करेंगे।
फंसाने के लिए राजनीतिक षड़यंत्र है
राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल मदन लाल शर्मा ने बताया कि नहला उनका गांव है। इसलिए गांव की राजनीति के तहत उसे गलत आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राएं उनकी बेटी के सम्मान हैं। उन्हें षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।