{"_id":"663bb8cc410a54333501e38b","slug":"primary-teachers-will-have-to-get-three-new-admissions-done-officials-worried-over-less-admissions-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116543-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्राइमरी शिक्षकों को करवाने होंगे तीन-तीन नए दाखिले, कम एडमिशन पर चिंता में अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्राइमरी शिक्षकों को करवाने होंगे तीन-तीन नए दाखिले, कम एडमिशन पर चिंता में अधिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद में एफएलएन के प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निर्देश देते हुए डीईईओ वेद सिंह दहिया
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग प्रवेश उत्सव, डोर-टू-डोर सर्वे और बार-बार बैठकों के बाद भी जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। जिले में पिछले साल का दाखिले का आंकड़ा पूरा करना भी चुनौती बना हुआ है जबकि विभाग ने बीते सत्र की की तुलना में 18 फीसदी दाखिले बढ़ाने का टारगेट जिले को दिया है। यानि 1.21 लाख दाखिले सरकारी स्कूलों में होने चाहिए नहीं तो जवाब देना होगा। इसको लेकर अधिकारी चिंता में हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने प्राइमरी शिक्षकों को अपने स्कूलों में तीन-तीन नए दाखिले करने का निर्देश दिया है। यानि अगर प्राइमरी शिक्षक निर्देश मानते हैं तो करीब 5500 से 6000 तक नए दाखिले हो सकते हैं। फिलहाल प्राइमरी स्कूलों में 35842 दाखिले हुए हैं। जिले में अब तक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 91 हजार दाखिले हो चुके हैं। जबकि पिछले सत्र में करीब एक लाख एक हजार दाखिले हुए थे। अब विभाग ने जिले को 1.21 लाख दाखिले करने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य से भी जिला 30 हजार दाखिले दूर है। अगर कक्षा 11 वीं के दाखिले की बात की जाए तो इसमें 6 हजार की ओर बढ़ोतरी हो सकती है वजह ये है कि अभी तक कक्षा दसवीं का परिणाम जारी नहीं हुआ है।
पिछले साल के मुकाबले प्राइमरी में साढ़े 5 हजार दाखिले कम
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सत्र में प्राइमरी में 41234 दाखिले हुए थे। लेकिन इस बार अब तक 35842 दाखिले हुए हैं। करीब साढ़े 5 हजार दाखिले पिछले साल के मुकाबले कम है। अगर प्राइमरी शिक्षक तीन-तीन नए दाखिले करते हैं तो पिछले साल के बराबर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
जिले के सरकारी स्कूलों में अब तक ये हुए हैं दाखिले
कक्षा दाखिले
बाल वाटिका 2773
पहली 4053
दूसरी 4186
तीसरी 6699
चौथी 8951
पांचवीं 9180
छठी 8994
सातवीं 9713
आठवीं 10413
नौवीं 10896
दसवीं 8320
ग्यारहवीं 1345
बारहवीं 5474
कुल 90997
कोट
शिक्षा विभाग की तरफ से प्राइमरी शिक्षकों नई शिक्षा नीति के अनुसार पढ़ाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसको लेकर अलग-अलग खंड में शिविर चल रहे है। इसको लेकर वह लगातार निरीक्षण कर रहे है। शिक्षकों को इस दौरान निर्देश दिए गए है कि वह अपने स्कूलों में तीन-तीन नए दाखिले जरूर करें।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी