फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Primary schools will open from today

आज से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, सहमति पत्र लाना जरूरी

Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Primary schools will open from today
स्कूल खुलने को लेकर साफ सफाई करतीं महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी के चलते पिछले 11 माह से बंद प्राइमरी स्कूल आज कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खुल जाएंगे। स्कूलों में एक बार फिर से चहल पहल शुरू हो जाएगी। स्कूल खोलने को लेकर मंगलवार को तैयारियां की गई। स्कूल शिक्षकों ने अपने स्तर पर साफ सफाई करवाई। इसके अलावा लंबे समय से बंद पड़े कमरों को खोला गया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थी सुबह 10 बजे स्कूल पहुंचेंगे। यहां पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी और प्रत्येक विद्यार्थी का तापमान रजिस्टर में दर्ज होगा। सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

स्कूल आने वाले विद्यार्थी को सहमति पत्र लेकर आना होगा। विद्यार्थी को अपने अभिभावकों से लिखित में लाना होगा कि वह स्कूल भेजने को तैयार है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगर एक कक्षा में विद्यार्थी संक्रमित मिलता है तो उसे 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। अगर एक से ज्यादा कक्षाओं के विद्यार्थी संक्रमित मिलते है तो पूरे स्कूल को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की स्थिति
जिले में प्राइमरी स्कूल - 388
तीसरी से पांचवीं तक विद्यार्थी - 30587
मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक स्कूल पहले खुल चुके है। अब प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो रही है। स्कूलों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed