फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pressure to come to the camp to open SMC's bank accounts, the in-charge left the school and wandered all day

एसएमसी के बैंक खाते खोलने के लिए कैंप में आने का दबाव, इंचार्ज स्कूल छोड़ दिनभर रहे भटकते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pressure to come to the camp to open SMC's bank accounts, the in-charge left the school and wandered all day
फतेहाबाद में बैंक खाता खुलवाने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के पुराने बैंक खाते खुले होने के बावजूद नए खाते एचडीएफसी बैंक में खुलवा रहा है। बुधवार को बैंक खाता खुलवाने के लिए इंचार्ज स्कूल छोड़कर दिनभर खंड फतेहाबाद में लगाए गए कैंप में भटकते रहे। किसी का बैंक खाता नहीं खुला तो कहीं एसएमसी अध्यक्ष नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

ये ही नहीं जिन गांवों में व स्कूल के नजदीक में एचडीएफसी बैंक की ब्रांच है उन्हें भी फतेहाबाद खंड की तरफ से सीनियर मॉडल स्कूल में लगाए गए कैंप में बुलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन समन्वयक कार्यालय की तरफ से पत्र जारी करके खंड के सभी सीनियर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और सभी प्राइमरी स्कूल इंचार्ज को सीनियर मॉडल स्कूल में बुलाया गया। पत्र में हवाला दिया गया कि एसएमसी के खाते एचडीएफसी बैंक में खोले जाने है, इसको लेकर निर्णय लिया गया है कि कैंप लगाकर ये खाते खोले जाने है।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे एसएमसी अध्यक्ष, बोले खेत में काम कर रहे
बैंक खाता खोलने के लिए एसएमसी अध्यक्ष का आना भी जरूरी था, लेकिन कई स्कूल इंचार्ज के साथ एसएमसी अध्यक्ष नहीं पहुंचे। इंचार्ज फोन करते रहे लेकिन जवाब मिला कि खेत में काम कर रहे है नहीं आ सकते है। किसी ने गांव से बाहर होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बनाया शेड्यूल, बैंक वालों ने किया मना : दहिया
एसएमसी के बैंक खाते खुलवाने के संदर्भ में जो पत्र निदेशालय से जारी हुआ था, उसमें कहीं भी यह स्पष्ट नहीं था कि एसएमसी के खाते एचडीएफसी बैंक में ही खुलवाएं, उसमें ये स्पष्ट लिखा है कि खुलवाए जा सकते है। लेकिन जिला शिक्षा मुख्यालय व खंड मुख्यालय से पत्र जारी हुए कि सभी स्कूलों के मुखिया को जिला मुख्यालय पर आकर खाते खुलवाने पड़ेंगे, इसके लिए शेड्यूल भी अधिकारियों ने बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। जबकि बैंक खाते अपनी मर्जी से नजदीकी शाखा में खुलवाए जा सकते है और जो पहले से खाते खुले हैं उन्हें जारी रखा जा सकता है। शिक्षकों को बेवजह तंग किया जा रहा है।

- देवेंद्र सिंह, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ
एसएमसी के बैंक खाते एचडीएफसी में खोले जाने है, इसको लेकर बैंक की तरफ से ही स्कूल इंचार्ज को बुलाया था ताकि उन्हें बताया जा सके। हमारी तरफ से स्कूल इंचार्ज को नहीं बुलाया गया है। कई स्कूल इंचार्ज में कंफ्यूजन थी, जिसे स्पष्ट कर दिया गया है।
- वेद दहिया, डीपीसी, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed