फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparing to start old age pension of 10 thousand elders, it is necessary to show one of the four documents

Fatehabad News: 10 हजार बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन शुरू करने की तैयारी, चार में से एक दस्तावेज दिखाना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparing to start old age pension of 10 thousand elders, it is necessary to show one of the four documents
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में जन्म ति​थि सत्यापन के लिए पहुंचे लोग
फतेहाबाद। बुढ़ापा पेंशन बनवाने के लिए अब धक्के खाने की जरूरत नहीं है। परिवार पहचान पत्र में दर्ज जन्म तिथि के अनुसार अगर उम्र 60 वर्ष हो गई है तो बुढ़ापा पेंशन शुरू हो जाएगी। जिले के करीब 10 हजार बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है, इनमें फतेहाबाद शहर के डेढ़ हजार बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

नागरिक संसाधन सूचना कार्यालय के पास करीब 10 हजार बुजुर्गों की सूची पहुंची है जिनकी जन्म तिथि को वेरिफाई किया जाना है। वेरिफाई करके रिपोर्ट मुख्यालय को जाएगी। इसके बाद पेंशन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में जन्म तिथि की वेरिफिकेशन शुरू हो गई है। फतेहाबाद शहर की बात की जाए तो यहां डेढ़ हजार बुजुर्गों की जन्म तिथि का सत्यापन होना है। सत्यापन के दौरान चार दस्तावेज में से एक देना जरूरी है। जिसमें वर्ष 2017 से पहले का वोटर कार्ड, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10 वीं का प्रमाण पात्र, जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

पीपीपी में डाटा सत्यापन के लिए 700 बूथों की 255 लोकेशन पर लगे कैंप
परिवार पहचान पत्र में डाटा सत्यापन से संबंधित फतेहाबाद जिले में पीपीपी कैंप का आयोजन किया गया। जिले के 700 बूथों की 255 लोकेशन पर यह कैंप लगाया गया। कैंप में परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि, दिव्यांग वेरिफिकेशन, अन मैप फैमिली मैप, असत्यापित फैमिली व वोटर कार्ड से फैमिली आईडी को मैप करना आदि का डाटा पुश किया गया, जिसमें कुल लगभग 525 फैमिली की जन्म तिथि वेरिफिकेशन व लगभग 180 फैमिली की दिव्यांग वेरिफिकेशन, अन साइन मैप फैमिली आदि फैमिली का डाटा सत्यापित किया गया है। इसके साथ ही वोटर कार्ड को फैमिली आईडी से लिंक करके उन्हें अपडेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कैंप के तीसरे दिन नागरिक संसाधन सूचना विभाग के मैनेजर सुरेश कुमार ने नागपुर ब्लॉक व रतिया ब्लॉक के सब डिवीजन में औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही नागरिक संसाधन सूचना कार्यालय के प्रोग्रामर संदीप कुमार व मुकेश ने राजकीय उच्च विद्यालय, हड़ोली का निरीक्षण किया। नागपुर ब्लॉक के जोनल मैनेजर नरेंद्र कुमार ने इस स्कूलों से डाटा एकत्रित किया और इसके अतिरिक्त फैमिली आईडी डेटा में मैपिंग से संबंधित आई दिक्कतों को मौके पर ही दुरूस्त किया गया। इस कैम्प में परिवार पहचान पत्र में आय से संबंधित त्रुटियों को छोड़कर अन्य त्रुटियों को भी दुरुस्त किया गया ताकि लोगों को योजना का लाभ मिले सके।
कोट
परिवार पहचान पत्र से अन्य शिकायतों का दुरूस्त करने के लिए अगले महीने भी कैंप का आयोजन किया जाएगा ताकि नागरिकों की शिकायतों को दुरुस्त किया जा सके।
-डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed