फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations to remove encroachments: Demarcation of 20 acres of pond land begins

Fatehabad News: तालाब की 20 एकड़ की निशानदेही शुरू

Thu, 18 Jun 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 18 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations to remove encroachments: Demarcation of 20 acres of pond land begins
भूना। वार्ड नंबर-10 स्थित गैर मुमकिन जोहड़ की भूमि पर अतिक्रमण चिन्हित करते कानूनगो सरदार करनैल
भूना। शहर के तालाबों की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए वीरवार को पहले चरण में वार्ड 10 स्थित गैर मुमकिन जोहड़ के खसरा नंबर 853 की करीब 20 एकड़ भूमि की निशानदेही शुरू कर दी। डीजीपीएस मशीन के माध्यम से राजस्व विभाग की टीम ने तालाब की वास्तविक सीमा का निर्धारण करते हुए कब्जे वाले स्थानों को चिन्हित किया।
विज्ञापन

निशानदेही पूरी होने के बाद शहर के तीनों तालाबों की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व विभाग के कानूनगो सरदार करनैल सिंह और पटवारी सुरेंद्र सिंह ने नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से दिनभर सीमांकन कार्य किया। टीम ने जिन स्थानों पर प्रथम दृष्टि में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण पाया वहां लाल निशान लगाकर उन्हें चिन्हित किया। नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार, लिपिक कृष्ण कुमार छिंपा सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रारंभिक निशानदेही के दौरान हिसार रोड स्थित तालाब क्षेत्र के आसपास कई धर्मशालाओं, होटलों, बैंक भवनों और दुकानदारों द्वारा पीछे की ओर निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने के संकेत मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार पहले दिन करीब 50 प्रतिशत क्षेत्र की निशानदेही हुई, जिसमें संभावित कब्जाधारियों की लंबी सूची सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि हिसार रोड पर कुछ दुकानों की स्वीकृत लंबाई और मौके पर बने निर्माण में अंतर है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शहर के तीनों तालाबों की लगभग 82 एकड़ भूमि पर 40 एकड़ के करीब कब्जों की शिकायतें हैं जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed