{"_id":"693863000ad7786284094402","slug":"preparations-for-the-mp-sports-festival-are-complete-four-thousand-players-will-participate-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-145008-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां पूरी, चार हजार खिलाड़ी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां पूरी, चार हजार खिलाड़ी होंगे शामिल
Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम काॅलेज में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर रिपोर्ट तैयार करते शिक्षा
फतेहाबाद। सिरसा संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह दो दिवसीय आयोजन एमएम कॉलेज परिसर में 13 और 14 दिसंबर को होगा। इसमें लगभग चार हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
प्रतियोगिता में सिरसा संसदीय क्षेत्र की नौ विधानसभा क्षेत्रों फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां और नरवाना की टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने बताया कि दो दिनों तक नौ प्रकार की खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिसमें टीम और व्यक्तिगत खेल दोनों शामिल हैं।
इनमें क्रिकेट, फुटबाल, हैंडबाल और वॉलीबाल प्रमुख टीम इवेंट शामिल होंगे। एथलेटिक्स में 5 और बॉक्सिंग में 5 स्पर्धाएं कराई जाएंगी। इन खेलों के माध्यम से प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों के भोजन, आवास, सुरक्षा और मेडिकल सहायता की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
लगभग 70 प्रशिक्षकों को मैदानों और प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा मैदानों की मार्किंग, उपकरण और तकनीकी सुविधाओं की भी जांच पूरी हो चुकी है। आयोजन समिति ने कहा कि इस महोत्सव से क्षेत्र के युवाओं में प्रतिस्पर्धा और खेल भावना बढ़ेगी। साथ ही यह कार्यक्रम खिलाड़ियों को अनुशासन और टीम भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर देगा।
-- --
लोकसभा स्तर पर विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
विधानसभा स्तर पर जीती हुई टीमें एमएम कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 71,000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 41,000 रुपये दिया जाएगा। बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये व द्वितीय पुरस्कार 7,100 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले को 3100 रुपये दिए जाएंगे।
-- --
एमएम काॅलेज में सिरसा संसदीय क्षेत्र की दो दिवसीय प्रतियोगिता होनी है, इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। इसकी वे तैयारियां में जुटे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों सहित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
- अनूप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी खेल, फतेहाबाद।