{"_id":"69b5a4d12a9105fb3d043a12","slug":"preparations-for-cesarean-delivery-in-the-village-itself-gynecologist-and-pediatrician-will-go-on-call-to-chc-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150149-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव में ही सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी, सीएचसी पर ऑन कॉल जाएंगे महिला-शिशु रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव में ही सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी, सीएचसी पर ऑन कॉल जाएंगे महिला-शिशु रोग विशेषज्ञ
Sat, 14 Mar 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शिविर के दौरान गर्भवती रजिस्ट्रेशन करवाते हुए स्त्रोत लाइब्रे
फतेहाबाद। जिले में जच्चा-बच्चा मृत्यु दर कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत भट्टूकलां, बड़ोपल, भूना और जाखल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सिजेरियन डिलीवरी शुरू करने की योजना बनाई गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने इन केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऑन कॉल तैनात करने का फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ सीएचसी पर पहुंचकर सिजेरियन डिलीवरी करवाएंगे। इस व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं को जिला मुख्यालय या बड़े अस्पतालों तक ले जाने की परेशानी कम होगी और समय पर इलाज मिलने से जोखिम भी घटेगा।
विभाग ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए प्रति केस मानदेय भी तय किया है। सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ को 4700 रुपये, शिशु रोग विशेषज्ञ को 4400 रुपये और महिला रोग विशेषज्ञ को 5900 रुपये दिए जाएंगे। यह भुगतान प्रति केस के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सहारण का कहना है कि कई बार जटिल प्रसव के मामलों में महिलाओं को तुरंत सिजेरियन की जरूरत होती है। ऐसे में समय पर सुविधा नहीं मिलने से जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा बढ़ जाता है। नई व्यवस्था लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सकेगी। संवाद
-
भट्टूकलां में हो चुका ट्रायल
स्वास्थ्य विभाग भट्टूकलां सीएचसी पर ट्रायल भी कर चुका है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण ने वहां पहुंचकर सिजेरियन डिलीवरी करवाई है। अधिकारियों के अनुसार विशेषज्ञ के साथ पैनल होने के बाद सुविधा शुरू हो जाएगी।
-
नागरिक अस्पताल में एक माह से बंद है सिजेरियन डिलिवरी
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पिछले एक माह से सिजेरियन डिलीवरी बंद है। मरम्मत कार्य के चलते ओटी को पिछले माह 15 फरवरी को बंद किया गया था। यहां से डिलीवरी केस को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। अस्पताल से रोजाना दो से तीन केस रेफर हो रहे हैं।
-
सीएचसी स्तर पर गर्भवती को सुविधा मिल सके इसलिए सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑन कॉल डॉक्टर पैनल पर लिए जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द से सुविधा शुरू हो जाएगी।
-डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन