फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations are on to celebrate Hariyali festival, yet saws will run on 4127 trees

हरियाली उत्सव मनाने की है तैयारी, फिर भी 4127 पेड़ों पर चलेगी आरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Preparations are on to celebrate Hariyali festival, yet saws will run on 4127 trees
फतेहाबाद से गांव महराणा को जाने वाली सड़क। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। एक ओर जहां वन विभाग फतेहाबाद जिले में हरियाली उत्सव मनाने की तैयारी में है तो दूसरी ओर 4 हजार से अधिक पेड़ों पर आरी चलने वाली है। दरअसल, लोक निर्माण विभाग की ओर से पंजाब के गांव बुढ़लाडा से राजस्थान सीमा पर स्थित गांव महराणा तक स्टेट हाईवे की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिसको लेकर सर्वे के दौरान सड़क के दोनों ओर पंजाब सीमा से लेकर राजस्थान सीमा तक चौड़ीकरण के बीच जो पेड़ आ रहे हैं, उनको काटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को आग्रह किया था। जिसकी मंजूरी उच्च विभाग से मिल गई है और अब इन पेड़ों को काटा जाना है। इससे पहले गोरखपुर परमाणु संयंत्र तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 10 हजार पेड़ काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि लोक निर्माण विभाग की ओर से बुढ़लाडा से रतिया-फतेहाबाद-भट्टूकलां से होते हुए राजस्थान सीमा पर स्थित गांव महाराणा तक सड़क को चौड़ा किए जाने का कार्य किया जाना है। इस सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसे चौड़ा करने की योजना बनाई थी। इस सड़क पर पहले से ही कीकर सहित अनेक पेड़ लगे हैं। सड़क चौड़ीकरण के लिए जब लोक निर्माण विभाग ने सर्वे किया तो फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर 4127 पेड़ सड़क चौड़ा करने में आड़े आ रहे थे। इन पेड़ों को काटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को पत्र लिखा था। पत्र के बाद विभाग ने इसे उच्चाधिकारियों को रेफर कर दिया था और अब परियोजना के लिए इन पेड़ों को काटने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि इस परियोजना से वाहन चालकों को तो लाभ होगा, लेकिन हजारों पेड़ों की हरियाली गायब हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन

ढाई मीटर चौड़ी होगी सड़क
लोक निर्माण विभाग इस सड़क को दोनों ओर से ढाई मीटर तक बढ़ाएगा। यानि एक साइड से 1.25 मीटर सड़क चौड़ी होगी। फतेहाबाद की पंजाब सीमा पर रतिया के गांव ब्राह्मणवाला से राजस्थान में फतेहाबाद की सीमा पर महराणा गांव तक 65 किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जाना है। इस समय इस सड़क की चौड़ाई 9.75 मीटर है, जिसे 12 मीटर किया जाएगा। शेष हिस्सा सड़क के बेस के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार पेड़ों की पहले ही चढ़ चुकी है बलि
फतेहाबाद के गांव गोरखपुर में परमाणु संयंत्र के लिए टोहाना की मुख्य भाखड़ा नहर से पाइप लाइन बिछाई जानी है। इस पाइप लाइन को लेकर पिछले साल 10 हजार पेड़ काट दिए गए थे। अब 4 हजार पेड़ों को काटने का काम होगा।

कोट
बुढ़लाडा से राजस्थान के गांव महराणा तक सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पेड़ काटने के लिए पत्र आया था। 4127 पेड़ों को गांव ब्राह्मणवाला से महराणा तक काटा जाएगा। इसके अलावा वन विभाग यहां पर 43 हजार पौधे भी लगाएगा और पौधे लगाने का कार्य सड़क निर्माण के बाद किया जाएगा। पेड़ काटने की हमारी अलग विंग है, जो सिरसा जीएम कार्यालय से आती है।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed