फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparation to provide digital X-ray facility in CHC, machine of district headquarters will be replaced

Fatehabad News: सीएचसी में डिजिटल एक्सरे सुविधा देने की तैयारी, जिला मुख्यालय की बदली जाएगी मशीन

Mon, 19 Aug 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation to provide digital X-ray facility in CHC, machine of district headquarters will be replaced
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीन सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यहां पहले चल रही साधारण मशीनों को बदलकर डिजिटल सुविधा शुरू करने की योजना है। इसके अलावा जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में भी डिजिटल एक्सरे मशीन को बदला जाना है। चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और रतिया के नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे मशीन का फायदा ये होगा कि मरीजों को रंगीन एक्सरे रिपोर्ट जल्द मिल सकेगी। इसके अलावा रिकॉर्ड भी कंप्यूटर में दर्ज रहेगा। मरीज कभी भी रिपोर्ट ले सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। डॉक्टर पोर्टल पर ही एक्सरे रिपोर्ट देख सकेंगे।पुरानी मशीनों को पहले बदलने की तैयारी
विज्ञापन

सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों की माने तो नागरिक अस्पताल रतिया, सीएचसी जाखल और भूना में पुरानी साधारण मशीनें चल रही हैं। पहले इन मशीनों की जगह डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू कर जाएगी। यहां डिजिटल सुविधा शुरू करने में आसानी होगी। दूसरे चरण में विभाग सीएचसी भट्टूकलां और बड़ोपल में सुविधा शुरू करेगा। यहां पर एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में चल रही डिजिटल एक्सरे मशीन भी बदली जाएगी। यहां पर एक्सरे के लिए रोजाना 70 से 80 मरीज आते हैं। जिनमें मुख्य तौर पर टीबी और ऑर्थो से संबंधित केस शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मरीजों को डिजिटल एक्सरे सुविधा देने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को पहले भेजा जा चुका है। उम्मीद है जल्द सुविधा शुरू हो जाएगी।
- डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed