फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparation to give door to door garbage collection to a private agency

डोर टू डोर कचरा उठाने का काम निजी एजेंसी को देने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Preparation to give door to door garbage collection to a private agency
फतेहाबाद शहर का ड्रोन से लिया गया फोटो। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में घर-घर से कचरा उठाने और उसे मुख्य संग्रह स्थल पर पहुंचाने और फिर उसके निस्तारण को लेकर काम नगर परिषद निजी एजेंसी को देने की तैयारी कर रही है। 6 माह पहले जो प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया था उसे अब दोबारा सिरे चढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान और उसके निस्तारण को लेकर स्थानीय नगर निकाय निदेशालय के पास प्रस्ताव भेजा है। निदेशालय से प्रस्ताव को लेकर वित्तीय मंजूरी मांगी गई है, अगर मंजूरी मिलती है तो टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट पर साल में करीब 2 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। अहम बात यह है कि एजेंसी के कर्मचारी ही घर-घर से कचरा उठाएंगे, उसे बीघड़ रोड पर बने डंपिंग साइट पर पहुंचाएंगे और फिर कचरा को अलग-अलग करके निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

एजेंसी को लानी होगी 13 और गाड़ियां
शहर में कचरा उठाने के लिए फिलहाल 13 टाटा ऐस गाड़ियां हैं। अगर प्रोजेक्ट सिरे चढ़ता है तो एजेंसी को 13 और गाड़ियां लानी होगी। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली भी लाने होंगे। डोर टू डोर कचरा उठाने के साथ-साथ डंपिंग साइट से कचरा उठाकर मुख्य साइट पर पहुंचाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 2 करोड़ 70 लाख खर्च होने का अनुमान है, यानि की हर माह करीब साढ़े 22 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से उठता है रोजाना 35 टन कचरा
शहर से रोजाना करीब 35 टन कचरा निकलता है। अहम बात यह है कि नप के पास मेन पॉवर की कमी है, इसी वजह से शहर में सफाई नहीं हो पा रही है और न ही डंपिंग साइट से कचरा समय पर उठ रहा है। नप के पास कचरा उठाने को लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी नहीं है और न ही जेसीबी है। ये पूरा काम एजेंसी से ही करवाया जा रहा है।
सीमा बढ़ी लेकिन सफाई की कोई योजना नहीं बनी
शहर की सीमा बढ़ चुकी है और वार्डों की संख्या बढ़कर 27 हो चुकी है। शहर सीमा में हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर शामिल हो चुके है लेकिन अभी तक इन कॉलोनियों में सफाई को लेकर कोई योजना नहीं बनी है।

ये है शहर की स्थिति
रोजाना निकल रहा कचरा : 35 टन
शहर में वार्डो की संख्या : 27
शहर में घरों की संख्या : 27500
नप के पास सफाई कर्मचारी : 170
कोट
शहर में घर-घर से कचरा उठाने और उसे मुख्य डंपिंग साइट तक ले जाने और उसके निस्तारण का काम एजेंसी को देने के लिए निदेशालय से वित्तीय मंजूरी मांगी है और प्रस्ताव बनाकर निदेशालय में भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed