फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparation to extend door to door garbage collection tender for three months, proposal ready

Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठान का टेंडर तीन माह के लिए बढ़ाने की तैयारी, प्रस्ताव हुआ तैयार

Tue, 09 Apr 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Preparation to extend door to door garbage collection tender for three months, proposal ready
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में खड़ी डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां
फतेहाबाद। नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा उठान का ठेका निजी एजेंसी को रखा है। ठेका पांच मई को खत्म होने जा रहा है। ठेका खत्म होने से पहले नगर परिषद द्वारा कोई तैयारियां नहीं की गई है। इसके चलते नगर परिषद ठेके को तीन माह के लिए बढ़ाने की तैयारी में है। नगर परिषद ने इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया है। तीन माह के लिए ठेका बढ़ाने के लिए डीएमसी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलती है तो ठेका 5 अगस्त तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

हालांकि नए ठेके को लेकर नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा विरोध कर चुके हैं। प्रधान द्वारा पिछले दिनों नगर परिषद के अधिकारियों को पत्र लिखकर भी कहा था कि वे ठेके से संतुष्ट नहीं हैं और नया ठेका न देकर अपने स्तर पर काम शुरू करवाया जाए। लेकिन हालात ये है कि नगर परिषद के पास न कर्मचारी है और न ही संसाधन है।
विज्ञापन

-------
नए टेंडर के लिए भेजा जा चुका है प्रस्ताव

नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा करीब तीन माह पहले ही नए टेंडर को लेकर एस्टीमेट तैयार करना शुरू कर दिया गया था। नगर परिषद ने 3.13 करोड़ का नया एस्टीमेट बनाया है। जिसमें कर्मचारियों और गाडिय़ों की संख्या बढ़ाई गई है। फिलहाल जो ठेका है वह करीब सवा दो करोड़ का है। नगर परिषद द्वारा मंजूरी के लिए एस्टीमेट मुख्यालय में पहले से भेजा जा चुका है। अगर मंजूरी मिलती है तो नगर परिषद टेंडर लगाएगा। लेकिन प्रधान और उपप्रधान दोनों ही इसके पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एजेंसी को 4 बार लग चुका है जुर्माना
कचरा उठान में लापरवाही बरतने को लेकर नगर परिषद द्वारा करीब 4 बार एजेंसी को जुर्माना लगाया जा चुका है। नगर परिषद ने एजेंसी को 1685 रुपये प्रति टन के हिसाब से ठेका दे रखा है।

-------
ये है शहर की स्थिति

शहर में वार्ड - 27
जनसंख्या - 92,000
रोजाना निकल रहा कचरा - 30 से 35 टन
नगर परिषद के पास कर्मचारियों की स्थिति - 157
----------
डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर शहर में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। ठेके को तीन माह तक बढ़वाया जाएगा। इस दौरान अन्य प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। - राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed