{"_id":"68a0c759db3c2f1eb30ad22a","slug":"preparation-for-cesarean-delivery-in-chc-itself-specialists-will-be-called-on-call-basis-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138681-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीएचसी में ही सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी, ऑन कॉल बेस पर बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीएचसी में ही सिजेरियन डिलीवरी की तैयारी, ऑन कॉल बेस पर बुलाए जाएंगे विशेषज्ञ
Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में महिला और शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी ब्लॉकसंवाद
फतेहाबाद। गर्भवती को बेहतर सुविधाएं देने और रेफरल सिस्टम खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में ही सिजेरियन डिलीवरी और नवजात की देखभाल सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत सीएचसी पर ऑन कॉल बेसिस पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं लेने का फैसला किया गया, ताकि गर्भवती को नागरिक अस्पताल भेजने की जरूरत न पड़े।
लेकिन विभाग की यह योजना फिलहाल कागजों तक ही सीमित रह गई है, क्योंकि ऑन कॉल विशेषज्ञ डॉक्टर सीएचसी पर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। विभाग ने जिले के एक उप नागरिक अस्पताल और चार सीएचसी के लिए एनेस्थीसिया, महिला रोग और शिशु रोग विशेषज्ञों से आवेदन मांगे थे, लेकिन एक भी विशेषज्ञ ने रुचि नहीं दिखाई।
विभाग की तरफ से एनेस्थीसिया को तीन हजार, शिशु रोग विशेषज्ञ को ढाई हजार और महिला रोग विशेषज्ञ को साढ़े तीन हजार रुपये प्रति केस दिए जाने हैं। बताया जा रहा है कि विशेषज्ञों को ये राशि मंजूर नहीं है। अब विभाग ने मुख्यालय को राशि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में 50 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। जानकारों की माने तो निजी अस्पताल के विशेषज्ञ इस प्रपोजल पर तैयार नहीं होंगे। अगर इस राशि पर भी विशेषज्ञ नहीं आते हैं तो इनके मानदेय में 80 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
-
अस्पताल एनेस्थीसिया शिशु रोग महिला रोग
एसडीएच रतिया 1 1 1
सीएचसी भट्टूकलां 1 1 1
सीएचसी बड़ोपल 1 1 1
सीएचसी भूना 1 1 1
सीएचसी जाखल 1 1 1
-
जिला नागरिक अस्पताल में भी पैनल पर हैं विशेषज्ञ
जिला नागरिक अस्पताल में भी प्रशासन ने ऑन कॉल बेस पर चार महिला रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति की हुई है। हालांकि यहां पर भी एक स्थायी और एक एनएचएम के तहत महिला रोग विशेषज्ञ है। केस रेफर न करने पड़े इसको लेकर विभाग ने ये नियुक्ति की हुई है। बावजूद इसके वर्ष 2024-25 में 13 फीसदी केस रेफर हुए हैं।
-
नागरिक अस्पताल में पिछले साल आए डिलीवरी केस
डिलीवरी केस - 23911
सामान्य डिलीवरी - 2427
सिजेरियन - 953
रेफर केस - 531
-
सीएचसी पर ही गर्भवती को डिलीवरी की सुविधा देने और शिशु की देखभाल को लेकर ऑन कॉल बेस पर विशेषज्ञों की नियुक्ति की जा रही है। पहले जो प्रस्ताव थे उस पर कोई आवेदन नहीं आया है। अब राशि में बढ़ोतरी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है।
- डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन।