{"_id":"60ef2b298ebc3e026f4c5aca","slug":"pregnant-women-will-be-vaccinated-fatehabad-news-rtk6176839110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग अब गर्भवती और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं के टीकाकरण पर जोर देगा। गर्भवती को पंजीकरण के दौरान ही कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली गर्भवती से टीकाकरण का रिकॉर्ड लिया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी ने स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए है। जिले में हर माह करीब 1800 डिलीवरी होती है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमण गर्भवती के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है और भ्रूण को भी प्रभावित कर सकता है। गर्भवती को खतरे से बचाने के लिए कोरोना रोधी टीका लगवाना अनिवार्य है। इसके अलावा बच्चे को दूध पिलाने वाली माताओं का भी सर्वे करके टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारी बच्चे को दूध पिला रही माताओं से पूछेंगी कि उन्होंने टीका लगवाया है या नहीं। अगर टीका नहीं लगवाया है तो उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 0
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 473
45 से 59 साल 770
18 से 44 साल 2014
कोट
गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां थी, स्वास्थ्य विभाग
ने इसे दूर कर दिया है। टीका बिल्कुल सुरक्षित है। अस्पताल में गर्भवती को पंजीकरण के दौरान कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।