फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pre-monsoon alert: Water drainage drains at Model Road and Jawahar Chowk in the city inspected.

Fatehabad News: मानसून से पहले अलर्ट, शहर में मॉडल रोड और जवाहर चौक में बने पानी निकासी नाले जांचे

Mon, 29 Jun 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon alert: Water drainage drains at Model Road and Jawahar Chowk in the city inspected.
फतेहाबाद में नालों के सफाई को लेकर निरीक्षण करते अ​धिकारी।
फतेहाबाद। मानसून की दस्तक से पहले शहर में जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला नगर आयुक्त प्रवीन कुमार और नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता (जेई) ब्रिज लाल ने सोमवार को मॉडल रोड और जवाहर चौक क्षेत्र में पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नालों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नालों में पानी के प्रवाह, सफाई व्यवस्था और संभावित अवरोधों की विस्तार से जांच की। विशेष रूप से जवाहर चौक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया, जहां हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। अधिकारियों ने कहा कि इस बार बारिश से पहले नालों की पूरी तरह सफाई कराई जाएगी, ताकि पानी की निकासी बाधित न हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मॉडल रोड पर भी पानी निकासी व्यवस्था का आकलन किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
मानसून के दौरान शहर में जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बारिश शुरू होने से पहले नालों की सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रवीन कुमार, डीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed