{"_id":"6504a2596cfa09f80c04a376","slug":"prashant-panwar-transferred-within-23-days-ajay-tomar-will-be-the-new-dc-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-5547-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 23 दिन में ही हुआ प्रशांत पंवार का तबादला, अजय तोमर होंगे नए डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 23 दिन में ही हुआ प्रशांत पंवार का तबादला, अजय तोमर होंगे नए डीसी
Fri, 15 Sep 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
अजय सिंह तोमर।
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने डीसी प्रशांत पंवार का मात्र 23 दिन में ही कैथल तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अजय सिंह तोमर को नया डीसी नियुक्त किया गया है। इससे पहले डीसी मनदीप कौर का भी मात्र चार महीने में ही स्थानांतरण कर दिया गया था। बार-बार अल्प समय अवधि के लिए जिले के मुखिया को लगाने से बड़े प्रोजेक्ट्स सिरे चढ़ने में समस्या आ रही है।गौरतलब है कि इससे पहले अजय सिंह तोमर ट्रांसपोर्ट विभाग के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। तोमर पड़ोसी जिले सिरसा के डीसी व एडीसी भी रह चुके हैं।
पिछले दो साल में बदल दिए पांच डीसी
पिछले सवा साल के दौरान सरकार ने पांच डीसी बदल दिए हैं। डॉ.नरहरि सिंह बांगड़ का जून 2021 में तबादला किया गया था। उनके बाद महावीर कौशिक को डीसी लगाया गया था। मगर महावीर कौशिक को भी पांच महीने बाद बदल दिया गया था। उनके बाद नवंबर 2021 में प्रदीप कुमार को डीसी नियुक्त किया गया था। प्रदीप कुमार नौ महीने तक डीसी रहे थे। इसके बाद अगस्त 2022 में प्रदीप कुमार के स्थान पर जगदीश शर्मा को फतेहाबाद का डीसी लगाया गया था। जगदीश शर्मा भी मात्र पांच महीने ही डीसी पद पर रहे। इसी साल अप्रैल महीने में उनका भी कैथल तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर 12 अप्रैल को मनदीप कौर ने डीसी का कार्यभार संभाला था। मगर 18 अगस्त को उनका तबादला भी चरखी दादरी कर दिया गया था। उनकी जगह प्रशांत पंवार को भेजा गया था। प्रशांत पंवार को मात्र 23 दिन में ही बदल दिया गया है।