{"_id":"575083084f1c1b4366109ca0","slug":"prakash-singh-commetee-opens-bjp-face-bijnoi-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट ने खोली सरकार और इनेलो की पोल : बिश्नोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट ने खोली सरकार और इनेलो की पोल : बिश्नोई
fatehabad
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट ने खोली सरकार और इनेलो की पोल : बिश्नोई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आरक्षण आंदोलन पर प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट ने खट्टर सरकार एवं इनेलो नेताओं की कारगुजारी की पोल सबके सामने खोल कर रख दी है। प्रदेश की जनता को समझना चाहिए कि भाजपा और इनेलो नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
उन्हें उम्मीद है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट को संजीदगी से लेते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के बाकी बचे पृष्ठों को भी सार्वजनिक किया जाए। बिश्नोई रतिया के गांव अहरवां में सरदार काका सिंह के घर पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
-विकास के झूठे ढोल पीट रही भाजपा
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने के वादे को जुमले में तब्दील करने वाली भाजपा सरकार में महंगाई की मार से गरीब और आम जनमानस बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। पिछले दो साल में सर्विस टैक्स में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
किसान आत्महत्या कर रहे हैं और भाजपा फिल्मकारों को बुलाकर विकास के झूठे ढोल पीट रही है। एक ओर बढ़ती कीमतें, वहीं दूसरी ओर आर्थिक मंदी की वजह से बढ़ती बेरोजगारी तथा कृषि में होते लगातार घाटे से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले एक माह में तेल के दामों में तीसरी बार बढ़ोतरी करते हए पेट्रोल 2.58, डीजल 2.26 तथा गैस सिलेंडर 21 रुपये बढ़ाया है, जबकि 26 मई 2014 को केंद्र में भाजपा सरकार बनने बाद से अब तक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 55.20 फीसदी की गिरावट आई है।
यदि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुपात में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई जाती, तो आज डीजल की कीमतें लगभग 25.40 रुपये प्रति लीटर तथा पेट्रोल की कीमत 31.99 रुपये प्रति लीटर होती। यूपीए सरकार में दाल अधिकतम 70 रुपये प्रति किलो मिलती थी, जो अब 150 रुपये किलो पहुंच गई है। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, रणधीर सिंह पनिहार, मंगतराम लालवास, रत्न सिंह चेमरमैन, कुलवंत बराड़, द्वारका प्रसाद, सुभाष खिलेरी, राजेश परोचा, कृष्ण कुमार, उग्रसेन आदि मौजूद थे।