फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pradhan won the battle of the chair, now the deputy head will sit in room number three

Fatehabad News: कुर्सी की जंग जीते प्रधान, अब कमरा नंबर तीन में बैठेंगी उपप्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pradhan won the battle of the chair, now the deputy head will sit in room number three
नगर परिषद में नए कार्यालय के बाहर लगी उपप्रधान के नाम की प्लेट
फतेहाबाद। नगर परिषद में पहली बार प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची का सिक्का मजबूती से चला है। प्रधान अपने कार्यालय में लगी उपप्रधान सविता टुटेजा की कुर्सी हटवाने में कामयाब हो गए हैं। नगर परिषद में कमरा नंबर तीन अब उपप्रधान सविता टुटेजा का कार्यालय होगा। शनिवार को आधार कार्ड कार्यालय की जगह पर उपप्रधान कार्यालय बनाने के लिए मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। यहां पर लाइट फिटिंग, रंग-रोगन, एयर कंडीशनर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। मंगलवार से उपप्रधान सविता टुटेजा की कुर्सी अलग कमरे में लग जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे में अब पार्षदों पर निगाहें हो गई हैं कि कितने पार्षद उपप्रधान की अनदेखी करके प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यालय में जाते हैं। इसके अलावा कितने पार्षद दोनों तरफ हैं या फिर सिर्फ उपप्रधान कार्यालय तक ही सीमित रह जाते हैं। हालांकि, उपप्रधान सविता टुटेजा शनिवार को भी कार्यालय में मौजूद रहीं। इस दौरान उनके साथ पार्षद सुभाष और पार्षद प्रतिनिधि पंछी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बता दें कि नगर परिषद में पहली बार ऐसा हो रहा है कि उपप्रधान के लिए अलग कार्यालय दिया जा रहा है, जबकि पहले कभी भी उपप्रधान की अलग से कुर्सी नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई ब्रांच को भी किया जा सकता है उपप्रधान कक्ष में शामिल

नगर परिषद में फिलहाल उपप्रधान कक्ष के लिए आधार कार्ड कार्यालय में मरम्मत कार्य चल रहा है। लेकिन भविष्य की जो योजना है उसके अनुसार कक्ष को बड़ा करने के लिए सफाई ब्रांच को भी शामिल किया जा सकता है।



विधायक के हस्तक्षेप के बाद अलग दिया जा रहा कमरा

अनुसूचित जाति आयोग को कुर्सी हटवाने का पत्र लिखने के बाद प्रधान और उपप्रधान के बीच की खींचतान सामने आ चुकी है। पार्षद भी दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुर्सी विवाद को शांत करने के लिए विधायक दुड़ाराम ने हस्तक्षेप करते हुए अफसरों को अलग कमरा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि खुद खुलकर सामने नहीं आए हैं।
प्रधान ने एससी आयोग को लिखा था पत्र

नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखा था कि उसकी कुर्सी के साथ उपप्रधान की कुर्सी लगा दी गई है। उन्हें नीचा दिखाने के लिए ये किया गया है। प्रदेश में कहीं भी प्रधान के साथ उपप्रधान की कुर्सी नहीं लगी है।



विधायक कहेंगे तो दे देंगे इस्तीफा : टुटेजा

कमरे और कुर्सी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। विधायक जो आदेश देंगे वैसा करेंगे। अगर वह कहेंगे कमरा छोड़ना है तो छोड़ देंगे। दूसरे कमरे में बैठना है तो वहां बैठ जाएंगे। अगर कहेंगे इस्तीफा देना है तो वह दे देंगे। मैं कोई कक्ष तैयार नहीं करवा रहा हूं।

-बिंटू टुटेजा, प्रतिनिधि, उपप्रधान, नगर परिषद



प्रतिक्रिया देने में कतराते दिखे प्रधान

नगर परिषद प्रधान के राजेंद्र खिंची इस संबंध में बात करने से कतराते दिखे, उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए संवाददाता ने तीन बार कॉल किया, लेकिन प्रधान ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed