{"_id":"6579fa43b0e6d98135009e67","slug":"pradhan-shed-tears-in-the-meeting-with-supporting-councilors-house-meeting-called-on-20th-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-9734-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समर्थक पार्षदों के साथ बैठक में छलके प्रधान के आंसू, 20 को बुलाई हाउस की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समर्थक पार्षदों के साथ बैठक में छलके प्रधान के आंसू, 20 को बुलाई हाउस की बैठक
Thu, 14 Dec 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में बैठक के दौरान भावुक होकर रोते हुए प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची
फतेहाबाद। नगर परिषद हाउस की बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद मामला अभी गर्माया हुआ है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए जाने का सिलसिला जारी है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची पक्ष के पार्षदों के साथ अपने कार्यालय में पहुंचे और बैठक की और प्रेस वार्ता भी की।
वार्ता के दौरान उनकी पत्नी अंजू बंसल बोल रही थी तो प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची भावुक होकर रोने लगे और आंसू भी आ गए। इस दौरान पत्नी अंजू बंसल ने कहा कि डेढ़ साल से उनके पति को टॉर्चर किया जा रहा है और अगर इनको कुछ हुआ तो किसी को बख्शूंगी नहीं। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने ईओ ऋषिकेश चौधरी को हाउस की बैठक बुलाने के निर्देश दिए। प्रधान ने ये भी कहा कि अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते है वह मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
अब ईओ ऋषिकेश चौधरी ने प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के निर्देश पर 20 दिसंबर को हाउस की बैठक बुलाई है। बैठक को लेकर सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ाराम और पार्षदों को सूचना दी गई है। बैठक दोपहर दो बजे होगी। वहीं बैठक को लेकर उपप्रधान सविता टुटेजा विधायक और डीएमसी से मिली थी। लेकिन इसी बीच प्रधान ने बैठक बुलाकर सभी को चौंका दिया है। घटनाक्रम के बाद ये माना जा रहा था कि प्रधान अब जल्द बैठक नहीं बुलाएंगे।
विज्ञापन
प्रधान बोले- दो दिन पहले से योजना बनाई गई थी
नगर परिषद प्रधान ने अपने कार्यालय में पक्ष के पार्षद मोहन लाल नारंग, अर्जुन कटारिया, ज्योति मेहता, किरण नारंग, कपिल खत्री, सुरेंद्र डिंगवाल, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र आहुजा, हंसराज योगी के साथ बैठक की। प्रधान खिंची ने कहा कि हाउस बैठक के माहौल को खराब करने को लेकर उपप्रधान पक्ष की तरफ से दो दिन पहले से प्लानिंग बनाई गई थी। ये तक तय किया गया था कि किस समय कौन सा पार्षद बोलेगा। प्रधान ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वार्डों के टेंडर रद्द करने के लिए पत्र नहीं लिखा था बल्कि बड़े प्रोजेक्ट के टेंडर रद्द करने को लेकर पत्र लिखा था। जो एस्टीमेट बनाए गए थे वह गलत थे। पहले शहर में जरूरी काम करवाएंगे इसके बाद अन्य प्रोजेक्ट पर काम होगा।
मीडिया एंट्री रोक लगाना सबसे बड़ी गलती थी : उपप्रधान
नगर परिषद हाउस की बैठक में मीडिया की एंट्री पर रोक लगाने को अब उपप्रधान सविता टुटेजा ने गलती माना है। उपप्रधान ने कहा कि अगर मीडिया बैठक में होती तो सभी का पता चल जाता कि गाली-गलौज किसने किया है।
प्रधान की पत्नी बोलीं- टॉर्चर हो रहे पति, कुछ हुआ तो बख्शूंगी नहीं
नगर परिषद में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के साथ उनकी पत्नी अंजू बंसल भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि जब से पति प्रधान बने है उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो बख्शूंगी नहीं। असली दिक्कत ये है कि उन्हें सेटिंग से मना कर दिया है। वह किसी से एक रुपया कमीशन नहीं लेंगे। अंजू बंसल ने कहा कि वह जनता के बीच जाएंगी, किसी से डरती नहीं है और उन्हें असलियत बताएंगी।
उपप्रधान का प्रधान पर पलटवार, बोली- पत्नी की आड़ में कर रहे राजनीति
नगर परिषद कार्यालय में उपप्रधान सविता टुटेजा भी अपने कक्ष में पहुंची। यहां पर उन्होंने अपने पक्ष के पार्षद रविंद्र मेहता, सुखदेव सिंह, निलांशी शर्मा के साथ बैठक की। उपप्रधान ने प्रधान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। मुझे कहा जा रहा है कि हराम का धन है। अगर उनके पास सबूत हैं तो सार्वजनिक करें। सबसे ज्यादा 729 वोटों से जीती हूं। एक महिला पार्षद तो अपने पति का साथ ले सकती है लेकिन एक प्रधान पुरुष होते हुए महिला का साथ ले रहे है। डीएमसी ने अगले सप्ताह मीटिंग बुलाने की बात कही तो प्रधान खिंची ने बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होंगे और किसी का डर नहीं है। कमीशन की सेटिंग के जो बात प्रधान और उनकी पत्नी कर रही है, जब उन्हें दिवाली और राखी की बधाई के लिए फोन किया जाता है तो वह उठाते तक नहीं है, ऐसे में वह क्या सेटिंग की बात करेंगे। ये सभी समझ सकते हैं।
प्रधान ने जारी किया ऑडियो
नगर परिषद प्रधान ने उपप्रधान के पति बिंटू टुटेजा द्वारा कमीशन लेने के आरोप लगाने के बाद ऑडियो जारी की है। ऑडियो में ठेकेदार और प्रधान में वार्ता चल रही है। इस वार्ता में ठेकेदार कह रहा है कि उसने आज तक कोई कमीशन नहीं दी है और न ही आपके द्वारा मांगी गई है।
नगर परिषद हाउस की बैठक 20 दिसंबर को बुलाई गई है। इसको लेकर सूचना सभी जारी कर दी गई है।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद