फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Power supply interrupted for 36 hours in 4 villages

करंडी, रत्ताथेह, रूपांवाली व मुस्साखेड़ा गांवों में 36 घंटे बिजली रही बंद

Mon, 22 Feb 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted for 36 hours in 4 villages
गांव करंडी के बिजली घर से गांव रत्ताथेह, मूस्साखेड़ा, रूपांवाली और करंडी सहित 4 गांवों को होने वाली बिजली सप्लाई 24 घंटे से अधिक देर तक बंद रहने से ग्रामीण भड़क गए। बिजली सप्लाई ठप होने से गुस्साए किसान सोमवार को करंडी 33 केवी बिजली घर पहुंचे मगर यहां अधिकारी न मिलने के कारण एक घंटा तक उन्हें वहीं बैठे रहना पड़ा। इसके बाद पहुंचे एक कर्मचारी को उन्होंने अपनी शिकायत बताते हुए समाधान की मांग की। वहीं, किसानों के एकत्रित होने पर निगम अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से बिजली आपूर्ति को बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव रत्ताथेह किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में किसान चमकौर सिंह, बलकार सिंह, मणी सिंह, बूटा सिंह, सेवा सिंह, बिंदर सिंह, जग्गी, मनदीप सिंह, सुखवंत सिंह, हाकम सिंह, गुरमीत सिंह, जसवीर सहित किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल करंडी बिजली घर पहुंचा। किसानों ने बताया कि जब वह बिजली घर में पहुंचे तो वहां पर उन्हें कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी नहीं मिला। करीब 1 घंटे के बाद जब वह वहां पर बैठे रहे तो एक कर्मचारी आया। किसानों ने मांग पत्र देते हुए कहा की रविवार सुबह से 4 गांवों की बिजली सप्लाई बंद है। गांवों में पीने के पानी की सप्लाई न होने के कारण भारी समस्या आ रही है। उनके अन्य कामकाज भी नहीं हो पा रहे हैं। किसानों ने कहा कि बिजली बंद करने का न ही कोई कारण बताया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। वह अपनी ड्यूटी में भी लापरवाही कर रहे हैं। किसानों ने टोहाना एक्सईएन से भी बातचीत कर समस्या से अवगत करवाया। जिस पर एक्सईएन उन्हें जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। जिस को बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही गांव में बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी। कार्यालय में कर्मचारी जो कि इंचार्ज था वह हाजिर था। किसानों ने उसी के माध्यम से बात करवाई है। -रणबीर सिंह, एक्सईएन, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed