फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Power out for 22 hours; city residents block the Jakhal-Kulan road

Fatehabad News: 22 घंटे से बिजली गुल, शहरवासियों ने जाखल-कुलां मार्ग पर लगाया जाम

Fri, 23 Oct 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Power out for 22 hours; city residents block the Jakhal-Kulan road
जाखल में बिजली समस्या को लेकर लगाया गया जाम संवाद
जाखल। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच जाखल शहर में करीब 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का गुस्सा शुक्रवार शाम को फूट पड़ा। अधिकारियों से बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद बिजली बहाल नहीं होने पर नगरपालिका अध्यक्ष विकास कामरा और पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने जाखल-कुलां मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो चंडीगढ़ मुख्य मार्ग भी जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। शुक्रवार सुबह तक बिजली नहीं आने पर शहरवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे तक आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद शाम तक बिजली नहीं आई तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और मुख्य मार्ग पर धरना देकर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि तय समय में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर भी जाम लगा दिया जाएगा। देर शाम तक बिजली बहाली को लेकर शहरवासियों में रोष बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed