{"_id":"64e5b4633b508ade0a084984","slug":"power-cut-for-five-hours-at-night-in-fatehabad-people-sitting-in-humid-environment-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल-बेहाल: फतेहाबाद में रात को पांच घंटे तक गुल रही बिजली, उमस भरे माहौल में बैठे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल-बेहाल: फतेहाबाद में रात को पांच घंटे तक गुल रही बिजली, उमस भरे माहौल में बैठे रहे लोग
Wed, 23 Aug 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:55 PM IST
सार
फतेहाबाद के बिजली निगम के एसडीओ मानिक ने बताया कि हिसार रोड पर लोड अधिक होने के चलते परेशानी आई है। फाल्ट भी आ गया था। बिजली निगम की टीम रात भर जहां फाल्ट था, वहां पर काम करती रही और इसे दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
फतेहाबाद बिजली निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के हिसार रोड से सटे लाजपत नगर, अशोक नगर, खेमाखाती रोड व डीएसपी रोड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मंगलवाा रात को बिजली कट से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पर करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही, जिस कारण उमस भरी इस गर्मी में लोग मकानों की छतों पर बैठकर पंखे के सहारे समय व्यतीत करते रहे। हालात यह थे कि जिन घरों में इनवर्टर लगा था और पंखा चल रहा था, उनको भी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि पंखे इस उमस भरी गर्मी में फेल साबित हो रहे हैं। लोगों को पसीने से तरबतर रहना पड़ा। जो लोग बीमारी से ग्रस्त थे, उनको भी हाथ के पंखे से ही घर की महिलाएं हवा देती रही।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
बिजली निगम के एसडीओ मानिक ने बताया कि हिसार रोड पर लोड अधिक होने के चलते परेशानी आई है। फाल्ट भी आ गया था। बिजली निगम की टीम रात भर जहां फाल्ट था, वहां पर काम करती रही और इसे दुरुस्त किया गया। अब हुडा सेक्टर के 33 केवी सब स्टेशन से हिसार रोड के कुछ हिस्सों को जोड़ दिया गया है, जिससे आगे बिजली की परेशानी नहीं आएगी। -मानिक, एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन