{"_id":"6ada425142af6d37f9008f9b","slug":"power-crisis-in-the-district-due-to-electricity-employees-strike-fatehabad-news-c-21-1-hsr1019-978472-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में बिजली संकट, 310 शिकायतें पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में बिजली संकट, 310 शिकायतें पहुंचीं
Thu, 22 Oct 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
शहरी सबडिवीजन में हड़ताल के दौरान खाली पड़ी कर्मचारियों की सीटें। संवाद
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना/भट्टूकलां/समैन। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजी कंपनी को देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल से जिले में आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में बिजली कटौती की 310 से अधिक शिकायतें पहुंचीं।
कर्मचारियों की अनुपस्थिति में कई शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। टोहाना उपमंडल के कई गांवों में बिजली ठप रहने से पेयजल, सिंचाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की हड़ताल बुधवार रात 10 बजे शुरू हुई। जिले में बिजली निगम के करीब 1400 कर्मचारी तैनात हैं।
हड़ताल के पहले दिन क्लेरिकल स्टाफ से लेकर अधिकारी तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे तकनीकी खराबी दूर करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा करने में परेशानी आई। नियंत्रण कक्ष में दर्ज शिकायतें संबंधित क्षेत्र के एसडीओ तक पहुंचाई गईं लेकिन हड़ताल के कारण समाधान की प्रक्रिया प्रभावित रही।
विज्ञापन
हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने बिजली निगम कार्यालयों और अन्य सरकारी परिसरों के 200 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी, जुलूस, सभा और पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. विवेक भारती ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 21 अक्तूबर रात 10 बजे से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
-- -- -- --
टोहाना के गांवों में पेयजल और खेती के काम प्रभावित
गांव कन्हड़ी में सुबह छह बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को पेयजल, पशुओं का चारा काटने और आटा पिसवाने में परेशानी हुई। ग्रामीणों काला राम, संजय कुमार और सतपाल सिंह ने बताया कि मोटर और आटा चक्की बंद होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। समैन में दोपहर 12 बजे तक और गाजूवाला में दोपहर तीन बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने से ट्यूबवेल भी नहीं चल पाए।
-- -- -- -- -
नई अनाज मंडी में खंभे गिरने से कामकाज प्रभावित
शहर की नई अनाज मंडी में वाहन की टक्कर से बिजली के दो खंभे गिर गए। वहां मौजूद मजदूरों ने शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कर्मचारियों के ड्यूटी पर नहीं होने से दिनभर आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। धान की सफाई का काम प्रभावित होने पर लोगों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ा।
-- -- -- -- --
प्रशासन ने बनाया नियंत्रण कक्ष
बिजली संबंधी शिकायतों के लिए उपायुक्त कार्यालय के प्रथम तल पर कमरा नंबर 45 में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। उपभोक्ता 01667-230018 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिला प्रशासन ने तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह व्यवस्था 24 अक्तूबर तक लागू रहेगी।