फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Possibility of Chief Minister's visit to Fatehabad in June, administration busy in finalizing announcements

Fatehabad News: जून में मुख्यमंत्री के फतेहाबाद दौरे की संभावना, घोषणाओं को सिरे चढ़ाने में जुटा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Possibility of Chief Minister's visit to Fatehabad in June, administration busy in finalizing announcements
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनसंवाद कार्यक्रमों की कड़ी में फतेहाबाद जिले का नंबर जून महीने में लगने की संभावना है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई कार्यक्रम नहीं बना है। मगर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। प्रशासन भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। जिन घोषणाओं पर काम धीरे चल रहा है, उनमें तेजी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हर जिले में तीन दिन रहकर जन संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं, जिनमें बड़े गांवों में समस्याएं सुनने के साथ-साथ लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं में प्रमुख रूप से 54 काम हैं। इनमें से 9 घोषणाएं पुरानी हैं। सबसे अधिक पुरानी टोहाना के नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा है। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साल 2014 में की थी। मगर अभी तक इसको सिरे नहीं चढ़ाया जा सका है। अभी तक टोहाना में नए बस स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जमीन ट्रांसफर हो गई तो मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की भी संभावना
गांव रसूलपुर में बनने वाले जिले के मेडिकल कॉलेज के लिए पंचायती की जमीन को मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है। संभावना है कि अगर जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पूरी हो गई तो मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन
जिले में आगमन से पहले कुछ परियोजनाओं के उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगले सप्ताह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भी करेंगे। इसके लिए सभी विभागों से पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन ऐसे प्रोजेक्ट्स की रिपोर्ट फाइनल करने में जुट गया है।
कोट
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के फतेहाबाद आगमन को लेकर अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं बना है। जून में कार्यक्रम बनने की चर्चाएं चल रही हैं।
-मनदीप कौर, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed