फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   positive news, bank, ATM, children, courage, fatehabad

बच्चों की बहादुरी को सलाम ः एटीएम लूटने आए बदमाशों को भगाया

Mon, 14 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
positive news, bank, ATM, children, courage, fatehabad
बहादुर बच्‍चेे सम्‍मान‌ित - फोटो : fatehabad
आकाश, उम्र 10 साल। गुरजंट, उम्र 12 साल। बेशक उम्र कम हो लेकिन इन्होंने काम बड़ा किया है। फतेहाबाद जिले के गांव भिरड़ाना के इन बच्चों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए 5 लाख 14 हजार रुपये से भरा एटीएम लूटने से बचा लिया। यहां तक कि दोनों ने रात के समय बदमाशों का सामना भी किया।
विज्ञापन


बच्चों की इस बहादुरी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर सतीश चंद मीणा, कैश ऑफिसर अशोक बाघला, डिप्टी मैनेजर भगवान और हरभगवान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शनिवार रात बदमाशों ने स्टेट बैंक इंडिया भिरड़ाना में लगी एटीएम को उखाड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया। रात दो बजे बारिश के मौसम में उन्होंने एटीएम पर धावा बोला। रॉड से शटर तोड़कर अंदर घुसे। जैसे ही एटीएम को छेड़ा तो सायरन बज गया।
विज्ञापन


नजदीक में ही अपने घर में सो रहे 10 वर्षीय आकाश और 12 वर्षीय गुरंजट बाहर आए और उन्होंने बाहर व अंदर खड़े युवकों से पूछा क्या कर रहे हो। इस पर बदमाश युवकों ने भाग जाने की धमकी दी और एटीएम से छेड़छाड़ करने लगे। दोनों बच्चों ने गली में शोर मचा दिया और घर जाकर परिजनों को उठाया। लोगों को आता देख बदमाश मौके से भाग निकले। बच्चों के परिजनों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक सतीशचंद मीणा ने बताया कि अगर ये बच्चे रात के समय उठकर शोर नहीं मचाते तो शायद बदमाश अपनी योजना को अंजाम दे देते। इनकी बदौलत ही एटीएम में रखी राशि सुरक्षित रही गई। सतीश चंद्र मीणा ने बताया कि एटीएम को सुरक्षा की दृष्टि से और दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए बैंक में जल्द ही नाइट विजन कैमरे और गेट को और मजबूत किया जाएगा।


छतरी लेकर घुसे थे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात 1:23 बजे चार से पांच बदमाश छतरी लेकर एटीएम कक्ष के पास आए और रॉड से शटर उखाड़कर अंदर घुस गए। हालांकि, एटीएम से पैसा निकालने में कामयाब नहीं हो सके। इस संबंध में सदर पुलिस ने ब्रांच मैनेजर सतीश मीणा की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed