{"_id":"66f470115497220196056884","slug":"portal-opened-for-admission-in-colleges-only-a-few-students-arrived-due-to-lack-of-information-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122882-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए खुला पोर्टल, सूचना के अभाव में नाममात्र पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए खुला पोर्टल, सूचना के अभाव में नाममात्र पहुंचे विद्यार्थी
Thu, 26 Sep 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में दाखिले को लेकर दस्तावेज जमा करवाते हुए विद्यार्थी
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में स्नातक में खाली सीटों को भरने के लिए बुधवार को एक दिन के लिए पोर्टल खोला। महाविद्यालयों को ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला करने के निर्देश दिए गए लेकिन सूचना के अभाव में विद्यार्थी नहीं पहुंच पाए। जिले भर के महाविद्यालयों में मात्र 25 से 30 ही दाखिले हो पाए हैं। महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में एक भी दाखिला नहीं हुआ।
हालांकि जिले के महाविद्यालयों में 40 से 45 फीसदी तक सीटें खाली है। जिले के 11 महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। करीब 25 दिनों बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंगलवार को पत्र जारी करके सूचना दी कि बुधवार को एक दिन के लिए पोर्टल खुलेगा और वंचित विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। स्नातकोत्तर में भी दाखिले को लेकर ये ही हालात है और करीब 30 फीसदी तक सीटें खाली है।
-- --
जिले में ये है खाली सीटों की स्थिति
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय
संकाय सीटें दाखिले हुए खाली
बीए 160 61 99
बीकॉम 80 8 72
-
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा
बीए 400 263 137
बीकॉम 160 42 118
बीसीए 120 20 100
मेडिकल 40 34 6
नॉन मेडिकल 160 29 131
-
आईटीआई में चल रही है दाखिला प्रक्रिया :
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। 30 सितंबर तक खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया चलेगी। हालांकि अधिकतर आईटीआई में महिला संबंधित ट्रेड को छोड़कर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
-
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से एक दिन के लिए पोर्टल खोला गया था। हालांकि नया दाखिला नहीं हुआ है। भूना के महाविद्यालय में दाखिलों की स्थिति अच्छी है।
- सुरेंद्र ज्याणी, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय भूना