{"_id":"644d5878f8ab333692077921","slug":"portal-opened-bus-pass-made-for-1100-elderly-application-process-simplified-fatehabad-news-c-21-1-119295-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पोर्टल खुला तो 1100 बुजर्गों के बने बस पास, आवेदन प्रक्रिया हुई सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पोर्टल खुला तो 1100 बुजर्गों के बने बस पास, आवेदन प्रक्रिया हुई सरल
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीएससी सेंटर में काम करवाने आए लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सरकार द्वारा 60 साल या इससे अधिक के बुजुर्गों को बस किराये में आधा प्रतिशत छूट देने की घोषणा के बाद अब बुजुर्गों के पास बनने शुरू हो गए हैं। सरकार ने जब यह घोषणा की थी, उस समय विभागीय पोर्टल नहीं चल रहा था और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब पोर्टल को सरल कर दिया गया है और बुजुर्गों के बस पास बनने आरंभ हो गए हैं।
सरकार ने बुजुर्गों को रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए किराये में 50 फीसदी छूट दी है। 50 फीसदी छूट पाने के लिए 60 साल या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को सेंट्रलाइज पास बनवाना अनिवार्य है। इससे पहले यह 65 साल के बुजुर्गों को बसों में किराये में छूट मिल रही थी। हालांकि 60 साल की बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा पहले से मिल रही थी, अब पुरुष बुजुर्गों को भी यह सुधावि मिलेगी। योजना के लाभ के लिए परिवहन विभाग की ओर से पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल पर बुजुर्ग को अपना परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य विवरण दर्ज करवाना है। जो मोबाइल नंबर विवरण के दौरान डाला जाएगा, उस पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर बुजुर्ग अपना सेंट्रलाइज पास का प्रिंट निकाल सकेंगे। सेंट्रलाइज पास के प्रिंट पर डिपो महाप्रबंधक के हस्ताक्षर कराने होते हैं।
सिर्फ हरियाणा वालों को ही मिलेगा फायदा
अधिकारियों की मानें तो यह लाभ केवल हरियाणा के लोगों को मिलेगा। हरियाणा से बाहर जाने वाली रोडवेज बसों में भी रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा दी जाएगी। पोर्टल के सरल होने पर बुजुर्गों के पास बनने शुरू हो गए हैं। अब तक 1100 बुजुर्गों के बस पास बन चुके हैं।
विज्ञापन
कोट
सरकार की योजना के अनुसार, बुजुर्गों के बस पास बनना आरंभ हो गए हैं, विभागीय पोर्टल को भी सरल किया गया है। बुजुर्गों को आवश्यक दस्तावेज सीएससी सेंटरों पर जमा करवाने हैं और इसके बाद विभाग के कार्यालय में आकर हस्ताक्षर करवाने हैं। अब तक 1100 बुजुर्गों के बस पास बन चुके हैं।
-शेर सिंह, जीएम रोडवेज फतेहाबाद।