फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja Saharan, who came as a bride two weeks ago in village Tibbi, became sarpanch

Fatehabad News: गांव टिब्बी में दो सप्ताह पहले दुल्हन बनकर आई पूजा सहारण बनीं सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pooja Saharan, who came as a bride two weeks ago in village Tibbi, became sarpanch
भूना के गांव टिब्बी में दो सप्ताह पहले दुल्हन बनकर आई पूजा सहारण बनीं सरपंच
विज्ञापन

पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के नजदीकी हैं पूजा के जेठ
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
भूना (फतेहाबाद)। भूना खंड के गांव टिब्बी में दो सप्ताह पहले आई नई नवेली दुल्हन को ग्रामीणों ने सरपंची सौंप दी है। 31 वोटों से जीतकर पूजा सहारण गांव की सरपंच निर्वाचित हुई हैं।

दरअसल, गांव झलनिया के किशोरी लाल गोदारा की बेटी पूजा देवी का रिश्ता गांव टिब्बी के जगदीश सहारण के बेटे सुनील के साथ तय किया गया था, जिनकी शादी 11 नवंबर को हुई थी। 12वीं पास पूजा का सहारण परिवार ने 11 नवंबर को ही नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन सरपंच चुनाव पद के लिए पर्चा भरवा दिया था। नई नवेली दुल्हन की मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही गांव की चौधर उसके हाथों में आ गई। हालांकि, चुनावी दंगल में पूजा सहारण सहित सात महिलाएं सरपंच पद पर अपना भाग्य आजमा रही थीं। प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मंजू बाला के साथ कड़े मुकाबले के बीच पूजा सहारण 31 मतों से जीत गई। नवनिर्वाचित सरपंच पूजा सहारण ने कहा कि वह गांव का विकास बेहतर ढंग से करवाने की क्षमता रखती हैं, क्योंकि उनके पति के बड़े भाई सुशील सहारण विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के नजदीकी हैं। गांव की समस्याओं का समाधान करवाने में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। पूजा सहारण ने कहा कि यह उसका सौभाग्य है कि ससुराल में कदम रखते ही गांव के मुखिया का ताज उसके सिर पर सज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed