फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Polythene recovered by raiding shops, fine of Rs 53 thousand imposed

Fatehabad News: दुकानों पर छापे मारकर बरामद किए पॉलिथीन, 53 हजार लगाया जुर्माना

Wed, 16 Oct 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Polythene recovered by raiding shops, fine of Rs 53 thousand imposed
फतेहाबाद के पुरानी सब्जी मंडी में पॉ​लिथीन को लेकर जांच करते  नगर परिषद के अ​धिकारी और कर्मचारी
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा मंगलवार को पॉलिथीन को लेकर पुरानी सब्जी मंडी में छापेमार कार्रवाई की। यहां पर टीम ने चार दुकानों से भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद किया है। नगर परिषद की तरफ से चारों दुकानदारों को करीब 53 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

ये कार्रवाई करीब आठ माह बाद की गई है। नगर परिषद ने पहले फरवरी माह में अभियान चलाया था। मंगलवार सुबह नगर परिषद टीम एसआई महेश कुमार और राहुल के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी में पहुंची। टीम ने यहां होलसेल दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की। टीम को पुरानी सब्जी मंडी में एक दुकान पर 750 ग्राम पॉलिथीन बरामद हुआ। टीम ने तीन हजार रुपये जुर्माना लगाया। दूसरी दुकान से एक किलो पॉलिथीन बरामद हुआ और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

तीसरी दुकान से 8 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद होने पर 20 हजार रुपये और चौथी दुकान से 6 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद होने पर 20 हजार रुपये जुर्माना किया गया।
नगर परिषद द्वारा पॉलिथीन को लेकर अब लगातार अभियान चलाया जाएगा। जो दुकानदार पॉलिथीन बेचेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed