{"_id":"6737981f684efbc4b70ab544","slug":"polls-installed-in-the-presence-of-police-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-125071-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दमकोरा में पुलिस की मौजूदगी में लगाए खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दमकोरा में पुलिस की मौजूदगी में लगाए खंभे
Sat, 16 Nov 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रतिया रोड पर गुरूनानकपुरा चौकी के बाहर चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मीसंवाद
टोहाना। गांव दमकोरा में शुक्रवार को बिजली घर से बिजली की तार ले जाने के लिए पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खंभे लगाने का कार्य पूरा किया गया। हालांकि ग्रामीणों ने इस कार्यप्रणाली पर रोष जताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंकित की देखरेख में करीबन पांच घंटे में खंभे लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया।
करीब 10 दिन पहले जब बिजली निगम की टीम गांव दमकोरा से शहर की मार्बल कॉलोनी सहित दूसरी कॉलोनी में बिजली लाइन के लिए खंभे लगाने के लिए गई तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। निगम के एसडीओ ने इसकी सूचना प्रशासन के अधिकारियों को दी। इसलिए शुक्रवार को एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया, जो पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे।
शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी मौजूद रही। इस दौरान किसानों ने बताया कि यह लाइन उनके खेत से होकर जाएगी तो भविष्य में फसलों का नुकसान हो सकता है जबकि महिलाओं ने कहा कि बिजलीघर से शहर के जुड़ने पर उनके गांव की बिजली प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
बिजली निगम के एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि खंभे लगा दिए गए। यदि गांव में बिजली की समस्या हुई तो 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा देंगे ताकि ग्रामीणों में बिजली बाधित न हो।