फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   politics, election, jjp, win, fatehabad

देवेंद्र बबली की जीत का बराला के गांव व बबली के घर में जश्र

Fri, 25 Oct 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
politics, election, jjp, win, fatehabad
टोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को करारी हार चखाने वाले जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली की जीत का जश्न उनके घर में मनाया गया। जहां उनकी पत्नी सुनीता बबली को शहर की महिलाओं ने पहुंचकर मिठाई खिलाकर व रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। बबली की पत्नी ने इस जीत का श्रेय क्षेत्रवासियों की जनता को देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने जो प्यार दिया है उसे सूद समेत विकास करवाकर वापस करेंगे। सुनीता बबली ने कहा कि महिलाओं को सशक्त व सुरक्षित माहौल देना उनकी प्राथमिकता रहेगी क्योंकि पिछले पांच साल में महिलाओं पर अत्याचार बढे़ हैं जिससे वे भय के साए में थी।
विज्ञापन

बराला के गांव में बबली की जीत का जश्न
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गांव डांगरा में पूर्व सरपंच सुरेंद्र मूंड की ओर से जजपा की जीत का जश्न मनाया गया। उन्होंने लोगों का मुंह मीठा करवाकर तथा नाच गाकर जीत का जश्न मनाया। बबली की जात को उन्होंने अहंकार पर जीत बताया। देवेंद्र बबली के कार्यालय के बाहर समर्थकों ने जेजेपी आई रे, रूप दूसरा ताऊ का दुष्यंत चौटाला गीत पर नाच गाकर खुशी का इजहार किया वहीं दूसरी ओर देेवेंद्र सिंह बबली की जीत पर कार्यकर्ता राजू अरोड़ा के निवास पर खुशी मनाई गई जहां वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र ज्वाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed