फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Political veterans of the district also voted along with their families.

Fatehabad News: जिले के सियासी दिग्गजों ने भी परिवार सहित किया मतदान

Sun, 06 Oct 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 06 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Political veterans of the district also voted along with their families.
टोहाना के बूथ नंबर 159 पर परिवार सहित मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली।
फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। जिले के सियासी दिग्गजों ने भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी आहुति देते हुए सुबह ही परिवार सहित मतदान किया। इसके बाद गांवों व शहरी क्षेत्रों के दौरों पर निकले और मतदाताओं से मिले। टोहाना से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने अपनी पत्नी सुनीता देवी, भाई विनोद व मनोज बबली के साथ गांव बिढाईखेड़ा के बूथ में मतदान किया।
विज्ञापन

वहीं, फतेहाबाद से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम सुबह-सुबह ही पत्नी मलागिरी देवी और बेटे संदीप के साथ मतदान करने अपने पैतृक गांव मोहम्मदपुर रोही पहुंचे। यहां उन्होंने राजकीय स्कूल में बने बूथ पर मतदान किया। रतिया से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने सिरसा शहर और फतेहाबाद से इनेलो-बसपा प्रत्याशी सुनैना चौटाला ने डबवाली हलके के गांव चौटाला में मतदान किया।
विज्ञापन

----------
अपनी-अपनी जीत का किया दावा
रतिया से कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह ने रतिया शहर के वार्ड नंबर 12 स्थित मदर इंडिया स्कूल में बने बूथ में परिवार सहित वोट डाला। टोहाना से कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह ने शहर में बूथ नंबर 73 पर वोट डाला। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता लक्ष्मण नापा ने अपने गांव जल्लोपुर के बूथ नंबर 67 पर अपने बेटों के साथ मतदान किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता निशान सिंह ने गांव मामपुर स्थित बूथ नंबर 26 पर परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। रतिया से ही इनेलो प्रत्याशी रामसरूप रामा ने गांव रतनगढ़ में बूथ नंबर 36 पर मतदान किया। अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला ने भी अपने परिवार के साथ गांव बलियाला में मतदान किया। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली और दुड़ाराम ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्यों से खुश है। सरकार की नीतियां जनता को पसंद आई हैं। इस बार भी जनता विकास व सुशासन को चुन रही है।

टोहाना के बूथ नंबर 159 पर परिवार सहित मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली।

टोहाना के बूथ नंबर 159 पर परिवार सहित मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली।

टोहाना के बूथ नंबर 159 पर परिवार सहित मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली।

टोहाना के बूथ नंबर 159 पर परिवार सहित मतदान करने के बाद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed