{"_id":"68a7773587e26b1379038de2","slug":"policemen-forcibly-removed-the-protesters-who-were-eating-at-10-pm-four-students-were-injured-fatehabad-news-c-21-hsr1020-693040-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिसकर्मियों ने रात 10 बजे खाना खा रहे धरनार्थियों को जबरन हटाया, चार छात्र चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिसकर्मियों ने रात 10 बजे खाना खा रहे धरनार्थियों को जबरन हटाया, चार छात्र चोटिल
विज्ञापन
पुलिस कर्मी विद्यार्थियों के साथ जबरदस्ती कर उनका समासामान उठाते हुए।
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार पर धरना दे रहे विद्यार्थियों को वीरवार रात 10 बजे जबरन उठाने पहुंचे पुलिसकर्मियों और धरनार्थियों के बीच टकराव हो गया। धक्का-मुक्की के कारण चार छात्रों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद रात 12 बजे तक धरनास्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने मौके से गद्दे और कूलर हटा दिए। छात्रों ने टेंट लगाने का प्रयास किया तो उसे भी उखाड़ दिया।
रात 10 बजे पुलिस छात्रों को हटाने के लिए एचएयू पहुंची। धरनास्थल पर बिजली बंद करवा दी और कूलर हटा दिए। धरनार्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने खाना खा रहे छात्रों को जबरन उठाकर धक्के मारे और घसीटा। विरोध करने पर लात-घूसों से हमला किया। इससे पीएचडी के छात्र योगेश राणा, एमवीएससी फिशरीज के छात्र सुनील, आशु और सौरभ को चोटें आईं। छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी नशे में थे।
दिन में सीएम से नहीं मिलने दिया
विद्यार्थियों ने प्रशासन से वीरवार को एचएयू में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात कराने का अनुरोध किया था, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। रात करीब 8 बजे बाद जब विद्यार्थी धरनास्थल पर सोने के लिए कूलर लेकर आए तो पुलिस ने उन्हें रोका। कूलर जब्त कर लिया और गद्दे भी उठा लिए। करीब 10 बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे और जबरन उठाने का प्रयास किया गौरतलब है कि एचएयू में वजीफे के नियमों में बदलाव के विरोध में जून को चले धरना-प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार की ओर से विधायक रणधीर पनिहार ने 1 जुलाई की रात छात्रों से समझौता वार्ता की थी। एफआईआर रद्द करने सहित अन्य वादों को पूरा नहीं करने के विरोध में छात्र बुधवार से फिर से धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
साथ देने मौके पर पहुंचे अनिल मान
छात्रों के साथ धक्का- मुक्की की सूचना के बाद कांग्रेस नेता अनिल मान, एडवोकेट विक्रम मित्तल, एडवोकेट हर्षदीप गिल, शमशेर नंबरदार, कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान छात्रों का साथ देने के लिए मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार सहन नहीं किया जाएगा। पहले सरकार ने समझौते के नाम पर धोखा किया और अब प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है।
क्या है मामला
10 जून को एचएयू के विद्यार्थी स्कॉलरशिप कम किए जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। रात को कुलपति आवास पर पहुंचे विद्यार्थियों पर दो प्रोफेसर व सुरक्षा कर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे छह छात्र चोटिल हुए। इसके बाद आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। तीन मंत्रियों की कमेटी छात्रों से बातचीत के लिए पहुंची, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। आखिर एक जुलाई को एचएयू प्रशासन के साथ समझौता हुआ।
समझौते में क्या हुआ था तय
- 10 दिनों में छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाएंगी।
- कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें रिटायर्ड जज व रिटायर्ड प्रोफेसर शामिल किए जाएंगे।
- एकेडमिक काउंसिल में दो छात्र शामिल होंगे, जो छात्रों की तरफ से चयनित किए जाएंगे।
- जेआरएफ व नॉन जेआरएफ के लिए समान फीस और एमबीए व फिशरीज के छात्रों के लिए एक जैसी स्कॉलरशिप।
- मेरिट छात्रवृत्ति पहले की तरह जारी रहेगी।
धरना खत्म हाेने से पहले ये मांगें पूरी की थी
- डॉ. केडी शर्मा को डीन पीजीएस पद से हटाया।
- डॉ. एमएल खीचड़ को छात्र कल्याण निदेशक पद से हटाया।
- सीवीसी कपिल अरोड़ा को आगामी आदेशों तक रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात किया।
- डॉ. अतुल ढींगड़ा को स्पेशल ड्यूटी टू वाइस चांसलर के अतिरिक्त कार्यभार से रिलीव किया।
- डॉ. दलीप कुमार बिश्नाेई और डॉ. बस कौर से हॉस्टल वार्डन का अतिरिक्त चार्ज वापस लिया।
- सीएसओ सुखबीर को निलंबित कर फतेहाबाद के कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात किया।