जाखल। जाखल-चंडीगढ़ रोड पर बस स्टैंड के नजदीक शनिवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करते हुए उनके चालान भी काटे गए।
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज बसाऊ राम ने बताया कि 32 वाहनचालकों के चालान काटे गए हैं। बुलेट मोटरसाइकिल पटाखे बजाने वाले चालक के पास कागजात न होने पर 21500 रुपये का चालान किया गया और बाइक भी जब्त कर दिया गया है। वहीं, एक अन्य बाइक चालक के पास भी कागजात न होने पर उसका भी बीस हजार रुपये का चालान किया गया। एक अन्य बुलेट का साइलेंसर आउट होने और लाइसेंस न होने पर चालक का 15 हजार का चालान काटा गया है। इस दौरान मनोज कुमार, गुरप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह, निर्मल सिंह आदि भी पुलिस टीम में मौजूद रहे।