फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police will be on patrol to stop hooliganism on Diwali

Fatehabad News: दिवाली पर हुड़दंगबाजी रोकने के लिए गश्त पर रहेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Police will be on patrol to stop hooliganism on Diwali
फतेहाबाद में सेक्टर 10 में लगी अस्थायी स्टाल पर पटाखे खरीदते शहरवासी। 
फतेहाबाद। जिले में रोशनी का पर्व दिवाली हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। छोटी दिवाली के दिन बुधवार को भी बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने ग्रीन पटाखों व आतिशबाजी के साथ साथ सजावट के सामान व पूजन सामग्री की खरीद की। सुबह से शाम तक बाजारों में चहलकदमी रही।
विज्ञापन

दिवाली के दिन हुड़दंगबाजी रोकने के लिए पुलिस की भी पैनी नजर रहेगी। पर्व के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा अलर्ट मोड पर रहेगा। बाजारों में भीड़ के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य मार्गों व बाजारों में 51 नाके लगाए गए। वहीं, 40 पैदल गश्त पार्टियां तैनात रही। नागरिक अस्पताल में भी स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को आपात स्थिति में एक फोन कॉल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह दमकल विभाग के कर्मचारी भी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देश
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि पीसीआर, राइडर तथा भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करें तथा आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहनों पर नजर रखें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। त्योहारों की आड़ में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं होगी और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। ग्रीन पटाखों के अलावा दूसरे पटाखे बजाने वालों की भी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 10 में लगी 20 अस्थायी दुकानों पर बिके पटाखे
शहर के एचएसवीपी सेक्टर 10 में पटाखे की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा 20 अस्थायी दुकान अलॉट की गई। सुबह से ही इन दुकानों पर पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने फूलझड़ियों, अनार, चकरी, 10 शॉट, 20 शॉट वाले पटाखों को खरीदा। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वहां पर चेकिंग भी की गई ताकि अगर कोई ग्रीन पटाखे के अलावा दूसरे पटाखे बेचे तो उसकी दुकान पर रखा सामान जब्त कर लिया जाए। बुधवार को दोपहर के समय जब सभी अस्थायी दुकानें लग गई थी, तब तक वहां पर दमकल विभाग की ओर से कोई भी गाड़ी तैनात नहीं की गई थी। दुकानदारों ने स्वयं ही वहां पर व्यवस्था की हुई थी।
ये रहेगा दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त

फतेहाबाद में दिवाली के पर्व मनाने को लेकर काफी संशय चल रहा है, जिसको दूर करने के लिए शहर के सभी विद्वानों की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में हुई थी। उसमें सभी द्वारा चर्चा कर फैसला लिया गया कि एक नवंबर को दिवाली पूजन करेंगे। विद्वानों ने सभी से अपील की कि सभी एक नवंबर को दिवाली पूजन करें। दिवाली हिंदू पंचाग के अनुसार मनाई जाती है। इसलिए शास्त्रों के अनुसार एक नवंबर को दिवाली का शुभ मुहूर्त निकलता है। दिवाली पूजन के कुल चार मुहूर्त निकले हैं। जानकारी देते हुए पंडित जयवीर शास्त्री ने बताया कि एक दिन में दो तिथि हो सकती है, लेकिन एक दिन में दिनांक सिर्फ एक ही रहती है। दिनांक और तिथि अलग-अलग चीजें हैं।

ये है वो चार शुभ मुहूर्त
- प्रात: काल 7:52 से 10:12 तक
- दोपहर बाद 1:57 से 2:22 तक
- सांय काल 6:17 से 8:12 तक
- अर्धरात्रि बाद 00:48 से 3:09 तक
---------
दिवाली का पर्व सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएं और सभी सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रेम एवं भाईचारे के साथ त्योहार को मनाएं। आमजन कम से कम पटाखें चलाएं ताकि ध्वनि प्रदूषण व अन्य प्रदूषण पर अंकुश लग सके। केवल ग्रीन पटाखों का प्रयोग करें।
-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed