{"_id":"65e8a6fadd8c7cc9ca0890f7","slug":"police-took-the-accused-of-sidhu-moosewala-murder-case-from-jail-to-the-bank-fatehabad-news-c-21-hsr1003-336068-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिद्धू मूस्सेवाला हत्याकांड के आरोपी को जेल से बैंक में लेकर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिद्धू मूस्सेवाला हत्याकांड के आरोपी को जेल से बैंक में लेकर पहुंची पुलिस
Wed, 06 Mar 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपी गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्नोई को पंजाब पुलिस फरीदकोट जेल से फतेहाबाद के देवीलाल मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक में लेकर पहुंची। आरोपी पवन को बैंक की कागजी कार्रवाई में हस्ताक्षर के लिए जेल से यहां लाया गया था। बताया जा रहा है पवन बिश्नोई के नाम से बैंक खाता चल रहा है। उसे परिवार के सदस्य के नाम किया गया है ताकि वह लेनदेन कर सके।
आरोपी पवन बिश्नोई को पंजाब पुलिस जब यहां लेकर पहुंची तो शहर पुलिस टीम पहले से अलर्ट थी। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह और सीआईए टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक में पहुंचे। आरोपी के पहुंचने से पहले ही बैंक के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। इसके अलावा बैंक के शटर और एटीएम कक्ष को भी बंद कर दिया गया। करीब एक घंटा तक बैंक के अंदर कागजी कार्रवाई चली। इसके चलते बैंक में लेनदेन पूरी तरह से बंद रहा और ग्राहक बाहर इंतजार करते रहे।
परिवार के साथ ग्रामीण भी पहुंचे देखने
आरोपी पवन बिश्नोई को लेकर जैसे ही पंजाब पुलिस की गाड़ी एचडीएफसी बैंक पहुंची तो लोगों को जमावड़ा लग गया। इसके अलावा परिवार और गांव भिरड़ाना से काफी संख्या में ग्रामीण यहां देखने के लिए पहुंचे। हालांकि पुलिस ने किसी को भी नजदीक नहीं आने दिया।
विज्ञापन
हत्या आरोपियों को गाड़ी उपलब्ध करवाने का है आरोप
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटरों के पास जो गाड़ी थी उसे गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्नोई द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। बताया जा रहा है कि इसी गाड़ी से शूटरों ने रेकी की थी। इसी आरोप में पुलिस ने गांव भिरड़ाना निवासी पवन बिश्नोई को गिरफ्तार किया था।