Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police took action against drug smugglers in Haryana

Haryana Crime: चार नशा तस्करों पर कार्रवाई, पुलिस ने 1.46 करोड़ की अवैध संपत्ति की जब्त

Sun, 14 Sep 2025 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 08:48 PM IST
सार

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध संपत्ति को जब्त किया है। ये संपत्तियां नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। 

विज्ञापन
Police took action against drug smugglers in Haryana
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ की कार्रवाई - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में पुलिस विभाग ने चार और नशा तस्करों की कुल 1.46 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। ये संपत्तियां नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 (एफ) के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी जिले में नौ तस्करों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। अब तक कुल 13 से अधिक तस्करों की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 3.90 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन


नशा तस्करों के खिलाफ अपराध शाखा, साइबर सेल और जिला खुफिया इकाई की संयुक्त टीम शामिल है। जब्ती से पहले संबंधित संपत्तियों की फॉरेंसिक और वैधानिक जांच की जाती है। प्रशासन की ओर से जब्त की गई संपत्तियों पर जल्द ही जेसीबी चलाए जाने की तैयारी भी चल रही है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


नशा तस्कर काजलहेड़ी निवासी संदीप, मोहम्मदपुर सोत्तर निवासी जगसीर सिंह उर्फ जग्गू उर्फ लंबू, रत्तनगढ़, ढाणी नूरपुर दिवाना निवासी काला सिंह और महमड़ा निवासी मंजीत सिंह उर्फ मित्ता की कुल 1.46 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में नशीला पदार्थ बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि मकान, जमीन, गाड़ियां और हर अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। आगे भी नशा तस्करों के कार्रवाई जारी रहेगी। - सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed