फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police taking feedback from women, how safe are you, what changes are needed in security

Fatehabad News: महिलाओं से पुलिस ले रही फीडबैक आप कितनी सुरक्षित है, सुरक्षा में क्या बदलाव चाहिए

Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police taking feedback from women, how safe are you, what changes are needed in security
फतेहाबाद में महिला पुलिस टीम छात्राओं से फीडबैक लेते हुए स्त्रोत पुलिस विभाग - फोटो : दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयंं
फतेहाबाद। महिलाओं और छात्राएं खुद को कितना सुरक्षित मानती है और सुरक्षा में और क्या बदलाव चाहती है, इस बारे में पुलिस विभाग ने सर्वे शुरू किया है। महिला सुरक्षा प्रभारी की टीम महिलाओं और कॉलेज में छात्राओं से फॉर्म भरवाकर पूछ रही है आप खुद को कितना सुरक्षित मानती हैं।
विज्ञापन

सर्वे में पूछा जा रहा है कि डायल 112 को कितनी बार फोन किया गया और कितनी देर में पहुंची। सुरक्षा में क्या और होना चाहिए। करीब दो हजार महिलाओं से महिला सुरक्षा टीम फीडबैक ले चुकी है। इसमें मुख्य तौर पर छात्राओं और महिलाओं का कहना है कि गश्त और ज्यादा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

महिला सुरक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह ने एमएम कॉलेज के बाहर विशेष डिकॉय चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, छात्राओं की सुरक्षा-सम्बंधित समस्याओं तथा कॉलेज परिसर के आसपास की गतिविधियां पर विशेष रूप से निगरानी रखी गई। कॉलेज कैंपस के भीतर एवं बाहर महिला सुरक्षा टीम ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षक मंजू सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों (112, 1091 एवं 181) की जानकारी दी तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है ताकि वे बिना किसी भय के शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही सोशल मीडिया, छेड़छाड़, पीछा करने जैसी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और तुरंत रिपोर्ट करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया गया।

-

अभियान चलाकर कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है। सुरक्षा के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। महिला सुरक्षा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed