फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police station in-charge reached Bhattukalan with Gaurav Trophy, people honored

गौरव ट्रॉफी के साथ भट्टूकलां पहुंचे थाना प्रभारी, लोगों ने किया सम्मनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police station in-charge reached Bhattukalan with Gaurav Trophy, people honored
थाना प्रभारी औमप्रकाश चुघ को सम्मानित करते समाज सेवी। - फोटो : Fatehabad
भट्टूकलां (फतेहाबाद)। देश के शीर्ष थानों में तीसरा स्थान हासिल करने वाले थाना भट्टूकलां के थाना प्रभारी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होकर जब भट्टूकलां पहुंचे तो उनके स्वागत में यहां भव्य समारोह का आयोजन किया गया। लोगों और पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुलिसकर्मी जमकर नाचे।
विज्ञापन

भट्टूकलां थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ लखनऊ पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से गौरव ट्रॉफी प्राप्त कर रविवार को भट्टूकलां पहुंचे। उनका यहां ढोल नगाड़े व रंगों की बौछार करते हुए लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस सम्मान को पाकर भट्टूकलां थाने में जश्न का माहौल बन गया है। ढोल नगाड़े की धुन पर पुलिस कर्मचारियों ने भी उत्साह पूर्वक ट्रॉफी के आने के सम्मान में नाच गाकर भट्टूकलां थाना प्रभारी का स्वागत किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश चुघ ने कहा कि सभी थाना कर्मचारियों को इसका श्रेय जाता है। ट्रॉफी पुलिस विभाग समर्पित करते उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस सेवाओं को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। बता दें कि विशेष रूप से सौंदर्यीकरण के कारण भट्टूकलां थाना देश के शीर्ष थानों में शुमार हुआ था।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंजाब पुलिस अबोहर थाना से एएसआई भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, संदीप कुमार, कुलदीप, शहीद भीम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी ढ़ाबी खुर्द के संचालक जगत सिंह बिश्नोई, नरेंद्र माचरा, राजेन्द्र कुमार, सतवीर बिश्नोई, दयाराम सिद्धू, दिनेश कुमार, मोहित, गगनदीप, राकेश, भट्टूकलां थाना कर्मचारी सुमार चंद, महेंद्र सिंह, हरदयाल, रविंद्र कुमार, सत्यवान, नरेश कुमार, गुरुदत्ता, रतन सिंह, रामस्वरूप, जयवीर, ललित, सतपाल, विजेंद्र सिंह, पूनमचंद, उषा रानी, कविता, साक्षी, अन्नू, रामेश्वर, लक्ष्मण, जयलाल, सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, संजय कुमार सहित अनेक स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed