फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police security agent was obstructed in his duty and misbehaved.

Fatehabad News: पुलिस सुरक्षा अभिकर्ता की ड्यूटी में पहुंचाई बाधा, किया दुर्व्यवहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Police security agent was obstructed in his duty and misbehaved.
रतिया। शहर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सुरक्षा अभिकर्ता के तहत कार्यरत कमल सिंह की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक महिला सहित 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा अभिकर्ता कमल सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि वीरवार शाम को वह ड्यूटी से नए बस स्टैंड के तरफ जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि एक गली में काफी भीड़ लगी हुई है और मानसा निवासी एक महिला व मनीष नामक व्यक्ति और उनके साथ अन्य 8 लोग आपस में लड़ाई कर रहे थे और रास्ते में भी बाधा पैदा कर रहे थे। जब उसने सरकारी ड्यूटी के तहत उसने उनसे झगड़े का कारण पूछा तो उन्होंने उसे धक्का दे दिया।
विज्ञापन


इस पर उनके झगड़े की उसने वीडियो बनानी शुरू कर दी तो मानसा निवासी महिला ने उसके साथ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए हाथापाई करनी शुरू कर दी और गाली-गलौज भी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान मनीष और अन्य आठ लोगों ने भी उनका साथ दिया और दुर्व्यवहार किया। इस मामले में सिटी पुलिस ने सुरक्षा अभिकर्ता की शिकायत पर महिला सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed