फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police recovered Rs 20 lakh from the accused and handed it over to the owner

Fatehabad News: आरोपी से पुलिस ने 20 लाख रुपये बरामद कर मालिक को सौंपे

Sun, 11 May 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police recovered Rs 20 lakh from the accused and handed it over to the owner
मोबाईक विक्रेता को 20 लाख की रकम सौंपते हुए शहर थाना प्रभारी व उनकी टीम। पुलिस प्रवक्ता
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए 20 लाख की राशि शिकायतकर्ता को सकुशल वापस दिलवाई है। आरोप है कि मोबाइल फोन की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी दुकान मालिक के 20 लाख रुपये लेकर भाग गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारी ने फोन भी बंद कर लिया, जिसके बाद दुकान मालिक ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़कर उसके पास से 20 लाख रुपये बरामद कर लिए और असल मालिक को सौंप दिए गए। वहीं पैसे मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी युवक पर कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अतुल बंसल निवासी अग्रवाल कॉलोनी मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त का व्यवसाय करते हैं। उनकी दुकान रिंकू मोबाइल के नाम से शहर के मुख्य रोड पर सेंट्रल बैंक के पास स्थित है। उन्होंने अपनी दुकान पर सुखबिंद्र सिंह निवासी हिजरावां को नौकरी पर रखा हुआ था। अतुल बंसल ने सुखबिंद्र को रतिया स्थित मोंगा मोबाइल शॉप से मोबाइल फोन खरीदने के लिए भेजा। इसके लिए उसे 20 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखबिंद्र सिंह पैसे लेकर फरार हो गया व मोबाइल फोन बंद कर लिया। जिसके बाद अतुल ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान आरोपी से संपर्क स्थापित किया। पुलिस की ओर से रविवार को शिकायतकर्ता अतुल बंसल को 20 लाख की राशि सकुशल वापस सौंप दी गई है।




इस मामले शिकायत मिली थी कि दुकान का कर्मचारी 20 लाख रुपये लेकर चला गया है। शिकायत के बाद आरोपी से संपर्क कर 20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पैसे दुकानदार को सौंप दिए गए हैं। दुकानदार ने आरोपी पर कार्रवाई से इन्कार किया है।

-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed